कोरोना हेलमेट पहन कर पुलिस लोगों को कर रही है जागरूक
Apr 07 2020
ग्वालियर कोरोना वायरस महामारी की गंभीरता को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को सड़कों पर निकलने से रोकने के लिये पुलिस जवानों को ''कोरोना हेलमेट पहनाये गये हैं। एसपी ग्वालियर के कहा कि कोराना हेलमेट जागरूकता के लिये उपयोगी साबित होगा और इसका लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लोग अभी भी कोरोना वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जबकि पुलिस 24 घण्टे अपने कर्तव्य का निर्वहन कर लोगों को अलग-अलग तरीके से जागरूक करने का प्रयास कर रही है। कोरोना हेलमेट एक ऐसा प्रयास है जिससे लोग पुलिस की बात की गंभीरता से लें और स्वयं व अन्य लोगों को जागरूक करें।
पुलिस द्वारा 10 जवानों को ''कोरोना हेलमेटÓÓ पहनाकर रैली निकाली गई, यह रैली पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर से प्रारभ होकर थाटीपुर, उसके बाद मुरार क्षेत्र से गोले का मन्दिर होते हुए हजीरा, चार शहर का नाका, बहोड़ापुर, शिन्दे की छावनी से मोती महल पर आकर समाप्त हुई। कल से ''कोरोना हेलमेटÓÓ पहने हुए दो-दो जवानों की शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिये ड्यूटी लगाई जाएगी। रैली का नेतृत्व सूबेदार प्रवल प्रताप सिंह व उप निरीक्षक आनंद कुमार द्वारा किया गया। रैली में क्राईम ब्रांच के जवानों को भी लगाया गया था। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के प्रति आम लोगों को जागरूक भी किया। अनावश्यक घरों से बाहर निकलने वाले बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को कोरोना वायरस के खतरे से अवगत कराया। इस प्रकार के रैली यह के अलग-अलग क्षेत्रों में निकाली जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









