थाटीपुर के पास कब्रिस्तान में विस्फोट से छह झुलसे
Apr 07 2020
ग्वालियर। कब्रिस्तान की सफाई के दौरान वहां झाडियों में छिपाकर रखे बारूद में धमाका हो गया। विस्फोट 60 फुटा रोड थाटीपुर में हुआ है। जैसे ही विस्फोट की खबर सामने आई पूरी बस्ती दहल गई। इसमें दो लड़कों सहित 6 लोग झुलस गए और सभी लोग शब-ऐ-बारात के लिए कब्रिस्तान की सफाई करने आए थे। बस्ती से दो आतिशबाज भी गायब है वहीं घायलों को बस्ती वाले मुरार जिला अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने एफएसएल को बुलाकर विस्फोटक की जांच कराई जिसके बाद घायलों ने शिकायत करने से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बस्ती निवासी आबिद कुरैशी ने बताया कि दो दिन बाद शबे-ए-बारात है। इस दौरान पुरखों को याद किया जाता है इसलिए लोग बस्ती से सटे कब्रिस्तान की सफाई कर रहे थे। यहां तमाम झाडियां और जंगली पेड़ लगे थे उन्हें कांटकर कब्रों तक जाने का रास्ता साफ कर लिया था। सारा कचरा इटठा कर उसमें आग लगाई। किसी को भी आभास नहीं था कि इसमें बारूद हो सकता है। अचानक जोर का धमाका हुआ और पूरी बस्ती दहल गई जो लोग आग के आसपास खड़े थे वह विस्फोट के दायरे में आकर झुलस गए।
दो बच्चे भी ज मी हुए
कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद अजमेरी ने बताया कि घटना में दो बच्चे भी ज मी हुए है। कई बार नगरनिगम से भी कहा था कि यहां सफाई करा दो लेकिन किसी ने नहीं सुना इसलिए मजबूरन लोगों को खुद कब्रिस्तान की सफाई करने जाना पड़ा। झाडिय़ों में धमाका जिस बारूद में हुआ वह आतिशबाजी का था। आशंका है कि पटाखे एक बोरे में थे किसी को उसके बारे में जानकारी नहीं थी इसलिए आग लगाते वक्त लोग बेफ्रिक थे।
पुलिस के मुताबिक बस्ती को दहला देने वाली आतिशबाजी लावारिस हालत में कहा से आई, हादसे के बाद भी बस्तीवाले तो चुप्पी साधे हैं लेकिन पड़ताल में पता चला है कि बस्ती में मुन्ना खां और शकील आतिशबाजी बनाते है और घटना के बाद दोनों घर से गायब हो गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









