गुरूद्वारे के पास मिला संदेही, पुलिस ने अस्पताल भिजवाया
Apr 04 2020
ग्वालियर। फूलबाग गुरूदारे के पास राजस्थान का रहने वाला संदिग्ध बीमार युवक मिला है। युवक का पता चलते ही पुलिस कप्तान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और डॉक्टरों की टीम को भी बुला लिया है। युवक बार-बार बात बदलकर पुलिस को उलझा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने मौके पर ही कोरोना जांच टीम को भी बुलवा लिया है। युवक ने पुलिस को अपना नाम शाहरूख खान निवासी उदयपुर बताया है। साथ ही बताया कि वह एक माह पूर्व आया था और यहां जे-11 मधुवन इन्क्लेव में उसका मित्र रहता है। दोस्त से मिलने के बाद कुछ दिन से वह रेलवे स्टेशन तथा अन्य स्थानों पर रूका था।
पुलिस को पूछताछ में शाहरूख खान ने बताया कि वह उदयपुर से गुजरात और गुजरात से होशंगाबाद होता हुआ ग्वालियर आया है।
पूछताछ में कभी वह एक माह पहले आने की तो कभी आठ दिन पहले आने की बात कह कर पुलिस को उलझा रहा था। पुलिस ने उसका सैंपल लेने के लिए मेडिकल टीम को भी बुला लिया है। जिससे पता चल सके कि उसे कोरोना तो नहीं है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









