युवक ने फांसी लगाई

Apr 04 2020

ग्वालियर। पुरानी छावनी निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। मृतक शिवपुरी का रहने वाला है और यहां पुरानी छावनी में किराये से रहता था। युवक ने मकान मालिक के कमरे में फांसी लगा ली। मृतक का नाम रत्नेश  तिवारी है। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने के बाद मर्ग कायम कर लिया है।