30 हजार का ईनामी आरोपी दबोचा
Apr 04 2020
ग्वालियर। श्रीराम कुशवाह पुत्र स्व. श्रीकल्याण सिंह कुशवाह उम्र 40 साल निवासी ग्राम रिठोरा, थाना रिठोरा जिला मुरैना हाल निवासी नारायण विहार कालोनी गोला का मंदिर ने थाना गोला का मंदिर में रात्रि करीबन 9:30 बजे रिपोर्ट की कि सुबह करीबन 7:30 बजे उसकी पुत्री कंचन कुशवाह उम्र करीबन 14 साल जो अपने ओम पब्लिक स्कूल की कहकर घर से बेग लेकर गई थी वह स्कूल की छुटटी होने के बाद भी दोपहर करीबन 1:30 बजे तक घर नहीं आई, स्कूल जाकर पूछने पर बताया कि बच्ची स्कूल आकर छुटटी के बाद चली जाना बताया। फरियादी द्वारा आसपास तलाश करने पर कोई पता नहीं चलने पर बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना गोला का मंदिर में अपराध क्रमांक 538/19 धारा 363 ता.हि. का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना म दौरान फरि. एवं परिवारजनों के कथनों एवं मोबाइल सीडीआर की समीक्षा से पता चला कि अमित जाटव पुत्र हरीसिंह जाटवउ म्र 22 साल निवासी नारायण विहार कालोनी अपहृरता कंचन कुशवाह को भगाकर ले गया है। विवेचना के दौरान आरोपी अमित के परिवारजन एवं मित्र ओमप्रकाश जाटव (बडा भाई), अंशुलजाटव (छोटा भाई), हरीसिंहजाटव (पिता), ऊषाजाटव (मां), वर्षाजाटव (भाभी), पप्पूजाटव (चाचा) अरविंद अहिरवार (मित्र) लालू उर्फ ललित चौबे (मित्र) का अपहृरता को भगान ेमे सहयोग करने पर गिर तार किया गया एवं प्रकरण में धारा 120बी इजाफा की गई। काफी प्रयासों के बावजूद भी अपहृरता कंचन एवं आरोपी अमित जाटव का कोई पता नहीं चल रहा था। प्रकरण के फरियादी श्रीरामकुशवाह द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में याचिका दायर की गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









