घर में रहोगे सुरक्षित, बाहर आये तो लगानी पड़ेगी उठक-बैठक
Apr 03 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन किया गया है जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा है और जो लोग बेवजह निकले उन पर पुलिस स त नजर आ रही है। शहर के चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं और पुलिस वाहन पेट्रोलिंग करते हुए घरों पर रहने की हिदायत दे रहे हैं। चेकिंग प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मी घर से निकलने वालों से पूछताछ कर रहे हैं जो बाजिव कारण बता रहे हैं उन्हें आगे बढऩे दिया जा रहा है लेकिन जो लोग बेवजह निकल रहे हैं उनकी खैर खबर पुलिसकर्मी ले रहे हैं। शुक्रवार को 9 बजते ही पुलिस के वाहन चौराहों से लेकर गलियों में घूमने निकले और जरूरी सेवा के लिए दूध की दुकानें खुलवाई गई थीं उनके शटर डाउन करवा दिए। इसके बाद पुलिस स त हो गई और कई लोगों को मुर्गा बनाया गया तो कई लोगों की डंडे से खातिरदारी की जा रही है।
कोरोना वायरस जैसी महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन किया है, जिसके चलते अधिकांश दुकानों के शटर डाउन हैं। जिला प्रशासन ने कुछ दिनों तक तो जरूरत का सामान खरीदने के लिए राहत दी और इसके बाद अघोषित क र्यू लगा दिया जिसमें कुछ मेडिकल और पेट्रोलपंप के अलावा कुछ लोगों को राहत दी गई है बाकी सभी दुकानों के शटर गिरा दिए हैं।
शुक्रवार को पुलिस के वाहन सड़कों पर घूमते हुए लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे थे इस दौरान सुबह 9.30 बजे तक दूध डेयरी खुली रहीं और सब्जी के ठेले लगे रहे, पुलिस ने जब इन्हें खदेडऩा शुरू किया तो कुछ दुकानदारों ने कहा कि लॉकडाउन तो 2 दिन का था अब तो 12 बजे का समय है। शिंदे की छावनी पर एक किराना कारोबारी कारोबार कर रहा था पुलिस पहुंची और दुकान खुली देखी तो पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को पकड़ लिया जिस पर दुकानदार ने कहा कि उसे पता नहीं था कि लॉकडाउन 2 दिन और बढ़ गया है। कई जगह पुलिस ने डंडे के बल पर दुकानों के शटर बंद करा दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









