ओबीसी एससी/एसटी एकता महासभा ने गरीबों को जरूरत का सामान बांटा

Apr 03 2020

ग्वालियर। ओबीसी एससी / एसटी एकता महासभा ने शुक्रवार को 10 गरीब, जरूरत मंद मजदूरों को उनकी झुग्गियों में जाकर  आटा, दाल, चावल, सब्ज़ी, मसाले के पैकेट वितरित किये एवं सभी से कोरोना के बचाव के लिये सावधानी बरतने का आग्रह किया साथ सभी गरीब मजदूर भाई एवं बहनों को भविष्य में सभी आवश्यक बस्तुएं उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया इस अवसर पर विनोद कराना, अरविंद गुर्जर, मुन्ना सिंह गुर्जर, संदीप सिंह, लखन रजक, हरकिशोर रजक उपस्थित रहे।