कोरोना के खिलाफ जंग जारी, तीसरे दिन भी टोटल लॉक डाउन

Apr 03 2020

ग्वालियर। देश भर में जारी कोरोना के खिलाफ जंग के अंतर्गत ग्वालियर में जिला प्रशासन और पुलिस के आह्वान पर आज तीसरे दिन भी टोटल लॉक दांव जारी रहा ताकि सोशल डिस्टेंटिंग जारी रहे और कोरोना वायरस को समुदाय के भीतर फैलने से रोका जा सके। टोटल लॉक डाउन के चलते शहर की सड़को और बाज़ारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा है और सभी दुकाने पहले की तरह  बंद हैं। जिला प्रशासन ने पहले एक और दो अप्रैल को टोटल लोक डाउन का आह्वान किया था जिसके नतीजे काफी अच्छे आये। लेकिन लोगों की बाहर से आवजाही विगत दिनों में काफी ज्यादा   हो चुकी है इसलिए लोगों की शिना तगी की दृष्टी से प्रशासन ने इस टोटल लॉक डाउन को चार अप्रेल रात बारह बजे तक बढ़ाने का फैसला लिया।
इस टोटल लॉक डाउन के दौरान नागरिको को अकारण  बाहर निकलने पर एकदम पाबंदी है और इस दौरान घूमते  पाए जाने और वाजिव कारण नहीं बताने पर ऊके वाहन जप्त करने और तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिर तारी तक करने के आदेश हैं। इसके तहत अभी तक अनेक वाहन जप्त कर मामले भी दर्ज  हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर लोग स्वयं स्वेच्छा से घरों में रहकर इसका पालन कर रहे हैं और इसको सफल बना रहे हैं जबकि बाकी जो लोग जान बूझकर सड़कों पर घूम रहे  लिए चप्पे - चप्पे पर पुलिस तैनात है।
बैंक खुलीं 
इस टोटल लॉक डाउन में आंशिक तौर पर छूट दी गयी थी। एक और दो अप्रैल को बैंको का अवकाश था इसलिए आज बैंको को खोला गया लेकिन इसका समय दो बजे तक ही रखा गया ताकि जरूरतमंद लेनदेन कर सके और सोशल डिस्टेंस का पालन भी हो सके।  बैंको की आज भी यह समय सारणी होगी।  वाहनों के टायर बेचने वाली और पंचार जोडऩे वाली दुकानों को भी निश्चित समय में खोलने की छूट दी गयी है। चिन्हित पेट्रोल प प और मेडिकल स्टोर्स खोलने की इजाजत है जिससे  दवाइयों के लिए परेशान न हो।
सामजिक  कार्यकर्ता भी सक्रिय 
इसके अलावा  जरूरतमंद लोगों, राशन गाडी पहुंचाने में बड़ी सं या  संगठनों से जुड़े लोग भी सक्रिय है। अचलेश्वर न्यास, गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़, भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, कांग्रेस नेता अशोक सिंह के वायलेंटियर जिनमे राम राज राजावत प्रमुख है सहित सैकड़ों लोग इस जनसेवा में लगे हुए हैं।