लॉक डाउन का समय खत्म होते ही पुलिस हुई स त
Apr 02 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन के चलते सुबह जरूरत का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बाजार में लगी रही, लेकिन जैसे ही लॉकडाउन का समय शुरू हुआ तो पुलिस भी स त होना शुरू हो गई। पुलिस ने सड़कों पर दौड़ रहे वाहन चालकों को रोकना शुरू कर दिया और जो वाजिब कारण बता रहे थे या फिर अपना परिचय पत्र दिखा रहे थे, उन्हें तो जाने दिया गया, लेकिन जो लोग वाजिब कारण नहीं बता पा रहे थे, पुलिस ने उन्हें मुर्गा बनाया और डंडे से खातिरदारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुरुवार को सुबह छह बजे से ही पुलिस सक्रिय हो गई थी और दूध और सब्जी के ठेले वालों से आग्रह कर रही थी कि वह सोशल डिस्टेंस का पालन करें, लेकिन जो लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई। सुबह साढ़े नौ बजे से पुलिस ने कड़ा रुख अपनाना शुरू किया तो सड़कों पर सन्नाटा हो गया और जो दुकानें खुली हुई थीं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के वाहन लोगों से आग्रह कर रहे थे कि वह अपने घरों में कैद रहे। इस दौरान कई वाहन चालक अपने दुपहिया औरचार पहिया वाहनों से सड़कों पर दौड़ते दिखे, जिन्हें चौराहे पर तैनात पुलिस के जवानों ने रोकना शुरू कर दिया और पूछताछ करते हुए आगे बढऩे दिया।
पुलिस कप्तान करते रहे मॉनीटरिंग
गुरुवार को पुलिस कप्तान नवनीत भसीन भी नौ बजे से सड़कों पर आ गए और पेट्रोलिंग करते हुए चेकिंग प्वाइंटों की मॉनीटिंग कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने चेकिंग प्वाइंटों पर पहुंचकर तैनात पुलिस जवानों को समझाइश दी। साथ ही कई वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की। फूलबाग चौराहे पर एक बुलट सवार को रोककर जब पूछा कि कहां जा रहे हो तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर वाहन को जब्त कर लिया गया। इसी तरह शिंदे की छावनी पर भी दो बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









