चप्पल-मास्क-भोजन बांटा

Apr 02 2020

ग्वालियर। कोरोना वायरस की महामारी ने लोगों को इंसानियत का पाठ पढ़ा दिया है। लोग रिश्तों, वर्गभेद को भुलाकर इंसानियत के नाते लोगों की मदद कर रहे हैं। एक प्रकार के कोरोना के खौफ और बचाव के तरीकों से समाज का भेदभाव मिट गया है, जिन्हें खाने की आवश्यकता है उन्हें खाना और जिन्हें अनाज, दाल, चावल, सब्जी उन्हें यह चीजें अपने खर्चे से लोग उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही वायरस के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें मास्क, दस्ताने दे रहे हैं और सेनेटाइजर से हाथ साफ करा रहे हैं। इस कार्य में सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ मंदिरों, गुरुद्वारा कमेटियों ने भी अपने लंगर खोल दिए हैं। शहर के जीवाजी क्लब सहित कई समाज और युवाओं और महिलाओं की टीम के साथ-साथ पुलिस भी आगे आते हुए सेवाभाव से जुटी हुई है।
गरीबों के पेट में भोजन पहुंचता रहा, इस बात की चिंता करने वाला जीवाजी क्लब इस बात भी याल रख रहा है कि रोजाना भोजन में नई चीज बनाई जाए ताकि पौष्टिक आहार लोगों को मिलता रहे। गुरुवार को छोले और चावल का वितरण किया गया। जीवाजी क्लब से सचिव तरुण गोयल कहते हैं कि इस भोजन में इतनी कैलोरी है कि जो भी जरूरतमंद इसे ग्रहण करे, वह दिन भर ऊर्जावान बना रहे। इस भोजन को वितरण करने के लिए हर्ष सेठ, दीपक गोयल, नरेश जैन (हरीश), निर्मल खत्री के साथ कई टीमें निकलीं। क्लब गरीबों का ही नहीं उन लोगों का भी भरपूर याल रख रहा है जो दिन रात सड़क पर मुस्तैदी से नौकरी कर रहे हैं, ऐसा क्लब से अध्यक्ष संग्राम कदम ने कहा।
जेयू के प्रोफेसरों ने की पहल
कोरोना वाइरस के संक्रमण के कारण जो मज़दूर वर्ग जो केवल मजदूरी पर निर्भर था उनके सामने आज दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो रहा है ऐसे ज़रूरतमंद लोगों को जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों द्वारा 100 पैकेट भोजन प्रतिदिन वितरित किए जा रहें हैं। जीवाजी विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. मुकुल तैलंग द्वारा 100 भोजन के पैकिट वितरित किए गए। इस कार्य में तेलंग के सहयोग के लिए डॉ. शांतिदेव सिसोदिया, धर्मेंद्र कंसाना आदि मौजूद थे।
झोपड़ी पट्टी में कराया भोजन
शहर में मजबूर की सेवा कार्य अग्रवाल बन्धुयो के द्वारा की जा रही है। संस्था अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि बस अड्डे पर बाहर से मजदूरी करने आये लोगो को दाल पूडी एव चाय वितरण की इसी तरह ठाठीपुर सुरेस नगर मे भवन निर्माण की लेवर को भोजन वितरण किया। इस दौरान मीनू जेन, प्रिती बिन्दल, गोपाल अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, अनिल गर्ग, मुकेश सिघल, जेपी अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, सुरेश चंद गुप्ता एडवोकेट, डा, हरियोम अग्रवाल ने सेवा कार्य किया।
कुशवाह समाज आया आगे
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा गली मोहल्ले व ग्वालियर के हाइवे परभोजन वितरण किया। इस कार्य में प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कुशवाह, युवा जिलाध्यक्ष विजय सिंह, जिलाउपाध्यक्ष नितिन कुशवाह, सचिव दीपक कुशवाह,भावेश, गिरीश, राजकुमार, गणेश, विजय,रवि, राहुल, शिवम, सचिन, राज, ऋषि खन्ना कुशवाह उपस्थित रहे।
बच्चों को दिए बिस्कुट, चिप्स
हाईवे पर पैदल चल रहे परिजनों को युवाओं की टीम ने भोजन कराया तो वहीं बच्चों को बिस्कुट और कुरकुरे के पैकेट दिए। इस दौरान पानी के पाउच भी वितरित किए गए। पराग गुप्ता ने बताया कि इस कार्य में सभी मित्र मंडली ने पहल की है और अपनी जेबखर्च की राशि को इस असहायों के लिए लगा दिया। इस अवसर पर नितिन भार्गव, सौरभ कुशवाह, निखिल गर्ग, मुकेश, पंकज राठौर, चिराग खरे आदि मौजूद थे।
खाद्य सामग्री दी
गौरवशाली सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने नारायण विहार कॉलोनी क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी, शीतला बिहार माधवगंज क्षेत्र में अत्यंत ही जरूरतमंद कुछ परिवारों को भोजन सामग्री दी। इस मौके पर मधु बंसल, सुमित बंसल, रोहित रोहिजा, मयंक जैन, वासुदेव मिश्रा, रीता डोगरा, नितिन डोगरा, रुचि डोगरा, शिल्पा डोंगरा, दीक्षा दुबे, प्रमोद दुबे, मोनू भरदेले आदि मौजूद थीं।
एक हजार पैकेट वितरित
लॉकडाउन के चलते राजेश जैन मित्र मंडली ने सिथौली हाइवे पर पैदल चल रहे मजदूरों को भोजन के पैकेट और बच्चों को बिस्किट बांटे। सचिन जैन ने बताया ंिक आगरा से नगें पैर पैदल चल रहे पीडि़त मजदूर गरीब परिवारों को प्रतिदिन एक हजार भोजन के पैकेट वितरण कर रहे हैं। इस मौके पर राजेश जैन, अजीत जैन, मनोज जैन, जयंिकशन जैन मौजूद थे।
भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य
बेटी रक्षा मंच सचिव गणेश समाधिया के नेतृत्व में भोजन वितरण शहर के कई स्थानों पर किया गया और सेनेटाइजर से हाथ धुलवाए गए। इस मौके पर विकास गुप्ता, जितेंद्र कोटिया, सूरज गोस्वामी आदि शामिल थे। इस दौरान सेनेटाइजर से हाथ भी धुलवाए जा रहे हैं। विकास गुप्ता ने बताया कि भोजन वितरण बड़ागांव और गोले का मंदिर पर किया गया।