लॉकडाउन का दिखा शहर के चप्पे-चप्पे पर असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Apr 01 2020

ग्वालियर। शहर की सड़कों से लेकर गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस के वाहन सायरन बजाते हुए लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। जो लोग घरों के बाहर सड़कों पर घूमते हुए नजर आए पुलिस ने उनकी खातिरदारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लॉकडाउन के चलते सुबह 9 बजे से पहले दूध और सब्जी के लिए दुकानों के शटर उठे हुए थे,लेकिन जैसे ही लॉकडाउन का समय शुरू हुआ उससे पहले ही पुलिस ने शटर गिराना शुरू कर दिया। गलियों में लोगों की भीड़ जमा न हो इसके लिए पैदल मार्च पास्ट पुलिस अधिकारी कर रहे हैं और जो लोग सड़कों पर निकल रहे हैं वह अपनी मजबूरी बता रहे हैंया फिर ड्यूटी कार्ड दिखा रहे हैं।
पुलिस कप्तान नवनीत भसीन भी शहरभर में नजर रखने के लिए बुधवार  सुबह 8 बजे से ही पेट्रोलिंग करते हुए चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को समझाइश दी। इस महामारी से लोगों को बचाने 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है,इस दौरान जरूरी सामान खरीदने केलिए राहत दी गई थी, लेकिन इस राहत पर आज ब्रेक लग गया है। प्रशासन ने दो दिन का लॉकडाउन किया है जिसमें सुबह 9 बजे तक दूध मिला उसकेबाद सड़कों पर क र्यू जैसा आलम हो गया। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी हरआने-जाने वाले को रोककर पूछताछ कर रहे हैं और जो बेवजह घूम रहे हैंउन पर कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेड, बिस्किट नहीं सिर्फ बेचो दूध
बुधवार को कई दुकानों के शटर खुले हुए थे और पुलिस जैसे ही इन दुकानों पर पहुंची तो दुकानदारों का कहना था कि वह तो दूध की सप्लाई कर रहे हैं और 9 बजे दुकान बंद कर देंगे। पुलिस अधिकारियों ने इन दुकानदारों को हिदायत दी कि वह ब्रेड, बिस्किट या फिर जनरल स्टोर का सामान बेचने के बजाए दुकान का शटर गिराकर दूध बाहर रखकर बेचें। शटर खुला तो धारा 188 के तहत धर लिए जाओगे। 
जोमेटो से नहीं हो रही होम डिलेवरी
शहर बंद के दौरान किराने का सामान लेने के लिए किसी को परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने होम डिलेवरी व्यवस्था शुरू की है। भोजन सप्लाई करने वाली जोमेटो और स्वीगी पर लोग राशन लेने के लिए बुकिंग करते रहे लेकिन यह ऑफलाइन रही, जबकि विशाल मेगामार्ट, रावलदास, चाचा जनरल स्टोर सहित शहर के 2 दर्जन स्थानों से होम डिलेवरी की गई। होम डिलेवरी का अतिरिक्त चार्ज ग्राहकों से वसूला गया।