टेकनपुर क्षेत्र के घरों में कराया जा रहा है डोर टू डोर सर्वे
Apr 01 2020
ग्वालियर। विगत दिनों टेकनपुर स्थित बीएसएफ सेंटर में मिले कोरोना संक्रमित मरीज को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा टेकनपुर क्षेत्र के 3 किलोमीटर एरिया में डोर टू डोर सर्वे कराया जा रहा है जिसमें यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित ना रहे।
कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर टेकनपुर क्षेत्र में किए जा रहे डोर टू डोर सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर यह सर्वे किया जा रहा है कि किसी भी घर में कोई कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं है यदि कोई सस्पेक्ट भी है तो उसकी पूरी जांच आदि कराकर उसे क्वॉरेंटाइन किया किया जाएगा।
कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा, एडीएम अनूप कुमार सिंह एवं डबरा एसडीएम श्रीमती ज्योति सिंह ने टेकनपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा सर्वे दल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने टेकनपुर क्षेत्र के निवासियों को निर्देश दिए कि वह अपने घर में ही रहे घरों से बाहर ना निकले तथा यदि किसी को थोड़ी सी भी आशंका है तो वह सर्वे दल को अपनी बीमारी के बारे में बताएं जिससे उनका उचित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके।
कलेक्टर श्री सिंह ने सर्वे दल के सदस्यों को भी निर्देश दिए कि वह पूरी सावधानी व एहतियात के साथ घरों में सर्वे करें तथा कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाए या उसके लक्षण उस व्यक्ति में हो तो उसे तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाए और उसे क्वॉरेंटाइन किया जावे इसके साथ ही आम नागरिकों को भी घरों में रहने की हिदायत दी जाए तथा उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक उपाय बताए जाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









