मिल्क पॉर्लर व घर से जेवर-नगदी चोरी
Apr 01 2020
ग्वालियर। पिता के देहांत पर अपने गांव गए सीआरपीएफ जवान के सूने घर के ताले चटकाकर चोर नगदी, गहने तथा सामान पार कर ले गए। वारदात महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गोकुल विहार स्थित आदित्यपुरम की है। घटना का पता चलते ही पीडि़त परिवार वापस आया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गए माल की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गोकुल विहार आदित्यपुरम निवासी पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर सीआरपीएफ जवान है और अभी बालाघाट में पदस्थ है। यहां पर उनकी पत्नी विमलेश व बच्चे रहते हंै। परिवार की देखभाल करने के लिए पुष्पेन्द्र का साला धारा भी यहीं पर रहता है। कुछ दिन पहले पुष्पेन्द्र के पिता का देहांत हो गया था और पूरा परिवार अंतिम संस्कार तथा अन्य क्रियाओं के लिए अपने गांव टिकरी गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी में रखे तीस हजार रुपए, सोने व चांदी के जेवर तथा एलईडी पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला जब पड़ोसियों ने वारदात की सूचना दी, तो धारा सिंह वापस आया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने धारा सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उधर माधौगंज थाना क्षेत्र निवासी पराग गुप्ता व्यवसायी है और उनकी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दर्जी वाली गली में मिल्क पॉर्लर है। चोरों ने पॉर्लर के ताले चटकाकर गल्ले से नगदी के साथ ही घी, दूध तथा अन्य सामान पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला जब पराग मिल्क पॉर्लर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और अंदर से सामान गायब था। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पिछले एक साल में चोरों ने इस मिल्क पॉर्लर पर चोरी की यह तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। जबकि आस-पास के लोगों का कहना है कि इलाके में नशेड़ी एकत्रित होते हंै, जो इसी तरह वारदातों को अंजाम देते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









