रिपोर्टर के साथ पुलिस मारपीट के खिलाफ मीडियाकर्मियों का गांधीवादी प्रदर्शन

Apr 01 2020

ग्वालियर। तमाम हिदायतों तथा  प्रधानमन्त्री से लेकर मु यमंत्री तक द्वारा खुली घोषणाओं के बावजूद अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना के दौरान अपने दाइत्वों के निर्वहन में लगे पत्रकारों के खिलाफ जगह-जगह पुलिस द्वारा की जा रही अभद्रता और मारपीट के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। जिलों में ऐसा हो चुका है बुधवार को ऐसा ही एक निंदनीय और बर्वर मामला ,ग्वालियर में भी हुआ। सहारा समय के रिपोर्टर  रिपोर्टर चेतन सेठ जब लॉक डाउन की फील्ड रिपोर्टिंग रहे थे तभी चेतकपुरी गेट पर  तैनात पुलिस वालों ने उन्हें रोक लिया।  सेठ ने बताया कि  मीडिया से हैं। उन्होंने  परिचय पत्र भी दिखाया लेकिन इन सबके बावजूद पुलिस वालो ने डंडे बरसाते हुए उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना मीडिया के अन्य साथियों को दी तब वे उन्हें अस्पताल लेकर गए।
हालाँकि इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने तीनो पुलिस वालों को तत्काल निलंबित कर दिया लेकिन इस घटना पर विरोध प्रकट करने के लिए सभी मीडिया कर्मी फूलबाग पर एकत्र हुए और उन्होंने अभिनव और गांधीवादी तरीके से अपना विरोध प्रकट किया। सभी ने अपने कैमरे सड़क पर अपने सामने रख पंक्तिवद्ध खड़े होकर अपना विरोध जताया। प्रशासन ने घटना पर खेद जताया और भविष्य में पुनरावृति न होने देने का भरोसा भी जताया।