कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी से मारपीट, तीन पुलिसकर्मी संस्पेंड
Apr 01 2020
ग्वालियर। कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी से पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर दी। जब मीडियाकर्मी ने उनका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसकी मारपीट कर दी। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी चौराहे पर बुधवार सुबह आठ बजे की है। मीडिय़ाकर्मी से मारपीट का पता चलते ही अन्य मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंचे और विरोध किया। घटना का पता चलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर दिया है।
हरिशंकरपुरम निवासी चेतन गुप्ता सहारा समय में बतौर रिपोर्टर काम करते है। बुधवार सुबह लॉकडाउन के चलते वे भी सुबह से कवरेज के लिए निकले थे। कवरेज करते हुए सुबह आठ बजे जब वह चेतकपुरी चौराहे पर पहुंचे तो वहां पर तैनात एएसआई केके शाक्य, आरक्षक गौरव शर्मा ने उसका रास्ता रोका। उनके रोकने पर चेतन ने अपनी बाइक रोक दी और उनके पास पहुंचकर बताया कि वह मीडिया से है और कवरेज कर रहा है। इतना सुनते ही केके शाक्य व आरक्षक गौरव शर्मा भड़क गए और गाली गलौज कर दी। जब चेतन ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे डंडे मार दिए। इसके बाद उसे थाने ले गए। जहां पर मौजूद आरक्षक बालेन्द्र शर्मा ने भी उससे अभद्रता की। मामले का पता चलते ही अन्य मीडियाकर्मी थाने पहुंच गए और विरोध किया। वहीं मामले का पता चलते ही थाना प्रभारी रमेश शाक्य भी मौके पर पहुंचे और स्थिती संभालने का प्रयास किया। मामले का पता चलते ही अन्य अफसर भी वहां पर पहुंच गए और जांच कर मामले की रिपोर्ट एसपी नवनीत भसीन को सौंपी, जिस पर एसपी ने केके शाक्य, आरक्षक गौरव शर्मा और बालेन्द्र शर्मा को संस्पेंड कर दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









