मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में बन रहा भोजन

Mar 31 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के दौरान होटलों के शटर गिरे हुए हैं और मजदूरी करने वाले परिवारों को भोजन के लिए तरसना नहीं पड़े, इसे देखते हुए कई लोगों ने भण्डारे चालू कर दिए हैं तो कई लोग घर तक जाकर भोजन व राशन उपलब्ध करा रहे हैं जिससे गरीबों के माथे पर शिकन नहीं आ रही है और उनकी चिंता दूर हो गई है। सामाजिक संस्थाओं के साथ- साथ मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में भी जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण किया जा रहा है। देशभक्ति जनसेवा का नारा देने वाली पुलिस भी इन दिनों जनसेवा में तत्पर दिखाई दे रही है। कई थाना प्रभारी अपने वाहनों से भोजन वितरित कर रहे हैं और पैदल चलने वालों को वाहन उपलब्ध करा रहे हैं। पुलिस का यह चेहरा देखकर लोग भी इनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। हाईवे पर पैदल चलने वालों को कई सामाजिक संस्थाओं और राजनेताओं ने भोजन वितरित किया।            
 सेवा भारती ने बढ़ाए कदम
सेवा भारती ने ग्वालियर में पढ़ाई के लिए आए उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों एवं जिलों के छात्रों को भोजन के पैकेट एवं राशन उपलब्ध कराए। इसके बाद वह मेला ग्राउंड, पुरानी रेलवे लाइन, चिरवाई नाका आदि क्षेत्रों में गए वहां पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले अनेकों जरूरतमंदों लोगों को मास्क, आटा, चावल, तेल, दाल आदि सभी जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस अवसर पर नवल किशोर, महेन्द्र त्यागी, अर्जुन दांगी, अर्चना शर्मा, आदि सेवाभारती के कार्यकर्ता उपस्थित थे।               
धुलवाए हाथ, फिर दिए पैकेट
कोरोना जैसी महामारी न फैल जाए, इसे देखते हुए अग्रवाल युवक-युवती परिचय स मेलन द्वारा पहल की जा रही है और मंगलवार को  राजेश ऐरन के नेतृत्व में गोल पहाडिय़ा, हरिजन बस्ती, घोसीपुरा, गेड़ेवाली सड़क, झांसीरोड, गोला का मंदिर पर पहुंचकर भोजन वितरण किया लेकिन उससे पहले हाथों को सेनेटाइजर से साफ कराया। इस दौरान राजेश ऐरन, गोपाल, अग्रवाल, राघवेंद्र गोयल, दिलीप अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मुकेश सिंघल, मालती गोयल, सुनीता बंसल, मीनाक्षी गोयल, पूर्णिमा, हर्ष जैन, ज्योति अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, पूनम गुप्ता, मालती गोयल, वंदना अग्रवाल, मोनिका मित्तल आदि शामिल हैं।                         
जानवरों की ली सुध
युवा अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अंकित वशिष्ठ व लोकेश चौधरी ने आमजन की सुध लेने के साथ- साथ पशुओं की सुध ली और उन्हें भोजन वितरित किया। वशिष्ठ ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर जाकर गायों हरी सब्जियां और कुत्तों को बिस्कुट व ब्रेड खिलाई गई, जिससे कोई भी पशु भूख से नहीं मरे। इस मौके पर अनामिका शर्मा, सुनील पाठक, दुष्यंत सिकरवार, जगदीश शाक्यवार, सौरभ रावत, संजय रावत, अशोक यादव, सिद्धांत कुशवाह, अमित भदौरिया आदि मौजूद थे।
गुरुद्वारा कमेटी ने शुरु किया लंगर 
दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारे के बाबा सेवासिंह के निर्देशन में लंगर तैयार किया जा रहा है। सेवादार गुरुप्रीत सिंह और बलजीत सिंह के साथ सेवादारों ने अस्पतालों में भोजन का वितरण किया। इसके बाद यह सभी हाइवे पर पहुंचे। वहां पर अपने घरों को लौट रहे लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए।                      
रोज एक हजार पैकेट
इस वक्त जबकि समूचा विश्व कोरोना वायरस से संघर्ष कर रहा है। हालात यह हैं कि रोजमर्रा कमा खाने वालों के लिए को लॉकडाउन के हालात उन्हे भुखमरी के कगार पर ले आए हैं, शहर में हालात कमोवेश ऐसे ही है, इन विषम हालात में इनके सामने समस्या यह है कि वह करें भी तो क्या । इन मुश्किल भरे पलों में सामाजिक संस्था ' शहीद सरमन सिंह खेल एंव शिक्षा प्रसार संस्थाÓ ने पहल करते हुए पीडि़त लोगों की सहायता के लिए रविवार से नि:शुल्क भोजन वितरण की अभिनव पहल करते हुए पहले रोज एक हजार भोजन के पैकेट बांटे। यह क्रम इस विपदा तक लगातार जारी रहेगा। संस्था ने अन्य नागरिकों व समाजसेवी संस्थाओं से भी अपील की है कि यदि वह किसी तरह का सहयोग करना चाहें तो उनका स्वागत है। इसके साथ ही उन जरूरतमंदों की जानकारी दूरभाष नंबर 0751- 3510495 व मोबाइल नंबर 96178-99125 पर दे सकते हैं।                         
अचलेश्वर न्यास ने हाईवे पर बांटे पैकेट 
 अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के पदाधिकारियों ने दिहाड़ी मजदूर और अपने-अपने गांवों को लौट रहे लोगों को भोजन का वितरण किया। भोजन की जानकारी लोगों तक पहुंच सके इसके लिए उन्होंने गाड़ी पर ही माइक लगाया हुआ है। इस माइक की आवाज सुनकर लोग खाना लेने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों को भोजन वितरण करने वालों में हरिदास अग्रवाल, सोनू वाजपेयी, वैभव सिंघल विजय कब्जू, रामनाथ अग्रवाल आदि शामिल थे।
ईसाई समाज ने आश्रमों में खिलाया खाना
ईसाई समाज को एसडीएम द्वारा स्थान बताया गया। इसके बाद नईसड़क, सहित विभिन्न आश्रमों में पहुंचकर इन्होंने भोजन वितरित किया। इस मौके पर राजू फ्रांसिस ने कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण किया। 
जैन समाज भी आया आगे 
 लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए जैन समाज भी आगे आ गया है। जैन समाज के लोगों ने जैन मंदिर में भोजन तैयार कराया। इसके बाद उसे जिला प्रशासन को पैक कर दिया। इसी प्रकार दानाओली में कैटर्स ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए। लेकिन इस बार यह प्रतिष्ठान पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि पुण्य कमाने के लिए खोले गए। यहां पर जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार कराया गया।