आज रहेगी लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी बंद

Mar 31 2020

ग्वालियर। कोरोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेंस पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। शहर की थोक मंडियों में खेरिज खरीद फरो त बंद करने के आदेश प्रशासन दे चुका है, लेकिन इसके बाद भी थोक सब्जी मंडियों में फुटकर कारोबारी दुकानों से ही सब्जी खरीदने के बाद दुकानों के सामने पल्ली बांधकर कारोबार कर रहे हैं। थोक मंडी में सस्ती सब्जी खरीदने के लिए सुबह 4 बजे से खरीदारों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है और सुबह 7 बजे तक अफरा- तफरी का माहौल बन रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक उड़ाया जा रहा है। मंडी गेट से लेकर अंदर तक सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं हैं और न ही कोई रोकने टोकने वाला है। पुलिस भी पल्ली बिछाकर सब्जी बेचने वालों को हटाने के लिए सुबह 8 बजे पहुंचती है जब तक कारोबारी अपना कारोबार कर चुके होते हैं।
आलम यह है कि सब्जी मंडी में सेनेटराइजर की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी हर माह एक तारीख को बंद रहती है, जिसके चलते आज एक अप्रैल को मंडी में कारोबार नहीं होगा, मंडी बंद रहने के भय से लोग आज ज्यादा सं या में सब्जी खरीदने पहुंचे। सब्जी के थोक कारोबारियों का कहना है कि खेरिज मंडी के लिए अनाज मंडी के पास जगह दी गई है लेकिन मंडी कमेटी के अधिकारी ही इन खेरिज विक्रेताओं को नहीं हटाते हैं। अगर यह इन्हें हटा देंगे तो मंडी में भीड़ कम होगी और थोक कारोबारी ही सब्जी खरीदकर ले जाएंगे।                            
3 सैकड़ा लगती हैं फुटकर की दुकानें
लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में थोक का कारोबार होना चाहिए लेकिन इस मंडी में खेरिज का कारोबार ज्यादा फलफूल रहा है। सैकड़ों लोग थोक की दुकान से सब्जी खरीदने के बाद बाजारों में बेचने के बजाए मंडी में ही पल्ली बिछाकर बैठ जाते हैं और अपना कारोबार शुरू कर देते हैं। खेरिज की सब्जी खरीदने वाले भी यहां सस्ते की चाह में भारी सं या में पहुंच रहे हैं।
बाजार से रहते हैं आधे दाम
गली-मोहल्ले और कॉलोनियों में सब्जी कारोबारी मनचाहा रेट ग्राहकों से वसूल करते हैं, लेकिन सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम कम रहते हैं। सब्जी मंडी में सेम 20 रुपए किलो बिक रही है, लेकिन बाजार में 40 रुपए किलो है। यही हाल आलू, प्याज, टमाटर का है। थोक मंडी में आलू 20 रुपए, प्याज 20 और टमाटर 10 है, जबकि बाजार में आलू 30, प्याज 30 रुपए और टमाटर 40 रुपए बिक रहा है।
पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
सब्जी मंडी में मंगलवार को कारोबारी अपना कारोबार कर रहे थे इसी बीच भीड़ बढऩे की खबर पुलिस को लगी। पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने फुटकर सामान बेचने वालों को डंडे के बल पर खदेडऩा शुरू कर दिया और थोक कारोबारियों को भी समझाइश दी कि अपनी दुकानों के सामने दुकानें नहीं लगने दें। खेरिज कारोबारियों का कहना है कि वह दुकानों के सामने पल्ली बिछाकर सब्जी बेचने के 200 रुपए दुकानदार को देते हैं। पुलिस व मंडी कमेटी के अधिकारियों ने इन्हें खदेड़ दिया।