नंगे पैर चलने वाले मजदूरों, महिलाओं एवं उनके बच्चों को बांटी जा रही हैं चप्पलें
Mar 31 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस के संक्रमण के संकट के चलते अपने-अपने घरों को जाने को मजबूर मजदूर एवं महिलाएं व उनके बच्चे नंगे पैर ही कई कई किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं उनकी पीड़ा को देखते हुए नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन की पहल पर लगभग 1000 जोड़ी चप्पल इन मजदूरों के बीच बटवाई जा रही है।
यह संकट देश के लिए बहुत ही बड़ा संकट है तथा हर कोई व्यक्ति इस संकट से निपटने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है तथा लोग एक दूसरे की मदद कर उन्हें संकट से बचाना चाह रहे हैं , इसी के साथ ही शहरों से कई मजदूर एवं उनके परिवार अपने गांव वह घर की ओर जाने के लिए मजबूर है तथा कई मजदूर व परिवार तो ऐसे हैं जिनके पास चप्पल भी नहीं है वह नंगे पैर ही यात्रा कर रहे हैं।
मजदूरों व उनके परिवार जनों की इस पीड़ा को महसूस करते हुए नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन के भी व्यथित हुए हैं और उन्होंने शहर के कुछ थोक चप्पल विक्रेताओं से बात कर लगभग 1000 जोड़ी चप्पल मंगवाए हैं, यह चप्पल नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए शेल्टर होम जहां मजदूरों को भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है ।
मालवा कॉलेज झांसी रोड , माउंट लिट्रा स्कूल निरावली एवं वेदांता कॉलेज में आने वाले ऐसे मजदूरों व महिलाओं बच्चों को जिनके पैर में चप्पल नहीं है चप्पल वितरित की जा रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









