लॉकडाउन तोड़़ा तो पुलिस पहुंचाएगी हवालात, सड़क पर घूमने वालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई

Mar 31 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है, क्योंकि अब प्रशासन ने शहर में लॉकडाउन को लेकर स ती शुरु कर दी है। अब बिना कारण सड़कों पर गली-मोहल्लों में घूमने वालों को पुलिस अब समझाइश नहीं देगी बल्कि धारा 151 के तहत शांति भंग के आरोप में गिर तार कर सीधे हवालात भेजेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से शहर व देहात पुलिस थाना क्षेत्रों में लागू कर दिया गया है। 
 जिला व पुलिस प्रशासन की कड़ी स ती के बाद भी शहरवासी लॉकडाउन का गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हंै। कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए अब प्रशासन लॉकडाउन की गंभीरता को नहीं समझने वालों के खिलाफ एक्शन मोड पर दिखाई देगा। 
पुलिस कप्तान नवनीत भसीन के निर्देश के बाद से शहर व देहात पुलिस सड़कों पर एक्शन मोड पर है। जारी लॉकडाउन के चलते बिना कारण सड़कों पर तफरी करते घूमते मिले लोगों को पुलिस पकड़ते ही सीधे हवालात पहुंचाएगी। 
 लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस एक ओर जहां शांति भंग के आरोप में गिर तार कर हवालात पहुंचाएगी वहीं दोबारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन कार्रवाई करते हुए चौदह दिनों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर भेजेगी। लॉकडाउन का उल्लंघन कर क्वारेटाइन सेंटर पहुंचने वालों को सजा के रुप में यहां रह रहे लोगों की सेवा करनी होगी। 
डीएम को वाट्स-अप पर मिल रहे है कई सुझाव
 शहर में लॉकडाउन को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के वाट्सअप पर सैकड़ों शहरवासी अपने-अपने सुझाव भेज रहे हैं। अच्छे सुझावों को डीएम द्वारा लागू भी किया जा रहा है। क्वारेंटाइन सेंटर भेजने का सुझाव भी किसी शहरवासी ने डीएम सिंह को दिया है।