दो दिन शहर टोटल लॉकडाउन प्रशासन और पुलिस ने की तैयारी

Mar 31 2020

ग्वालियर। इंदौर में संक्रमणों की सं या में वृद्धि होने के कारण और शहर में लॉकडाउन का गंभीरता से पालन ना करने पर अगले दो दिन टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान किराने की दुकानों के साथ सब्जी मण्डी और अन्य दुकानों के साथ ही लोग को भी घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेंगी। इस दौरान सिर्फ मेडिकल की दुकाने खुलेंगी और जिस सामान की शहरवासियों को जरूरत होगी वह ऑनलाइन आर्डर करने पर डिलेवर किया जाएगा। लॉकडाउन का पालन ना करने वालों से पुलिस स ती से निपटेगी और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही जुर्माना वसूलने जैसी स त कार्रवाई करेंगी। 
कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। अभी तक लोगों को परेशानी ना हो इसे देखते हुए पुलिस और प्रशसन ने सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक लॉकडाउन से छूट दी हुई थी और इस दौरान आवश्यक वस्तुओं का क्रय विक्रय किया जा रहा था। लेकिन लोगों द्वारा गंभीरता से लॉकडाउन का पालन ना करने पर अब इसमें फेरबदल कर दो दिन तक पूरा जिला लॉकडाउन रहेगा और इस दौरान सिर्फ कुछ दवाओं की दुकानों के अलावा सब कुछ बंद रहेंगा। 
दो दिन के टोटल लॉकडाउन में सिर्फ होम डिलेवरी से ही सामान की सप्लाई की जाएगी। मतलब बुधवार, गुरुवार सुबह से शाम तक सड़को पर अगर कोई नजर आया तो पुलिस नहीं उनका डंडा बोलेगा। 
इंदौर में हर दिन के साथ कोरोना को लेकर बिगड़ती स्थिति पर पुलिस और प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अगर इंदौर की तरह यहां पर भी संक्रमण बढा तो परेशानी हो जाएगी, इसे रोकने के लिए अभी दो दिन टोटल लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। टोटल लॉकडाउन में पुलिस और प्रशासन की टीमें तैयार हो गई है और लॉकडाउन तोडऩे वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
चौराहे से लेकर गलियों में रहेगा पुलिस का पहरा
पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाना प्रभारी और सीएसपी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। मु य चौराहों पर फिक्स पिकेट लगाने के साथ ही गलियों में भी पुलिस का पहरा रहेंगा।