दिल्ली से टीकमगढ़ पैदल जा रहे दंपति को कार सवार ने कुचला
Mar 30 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस के चलते दिल्ली से पैदल-पैदल टीकमगढ़ जा रहे एक युवक को तेज र तार कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक हवा में दस फीट उछला और सड़क पर आ गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निरावली के पास की है। घटना के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
टीकमगढ़ निवासी सुखलाल अहिरवार (40) पुत्र तुलसीराम अहिरवार दिल्ली में प्रायवेट जॉब करता है। दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते शुरू हुए पलायन में सुखलाल भी पत्नी कुसुमा के साथ पैदल-पैदल जा रहा था। करीब पांच बजे दंपति पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित निरावली चौराहे पर पहुंचा था और यहां पर बंट रहे खाने को देखकर वह पत्नी के साथ सड़क पार कर रहा था। तभी तेज र तार आ रही कार क्रमांक एमपी 07 सीजी 2534 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सुखलाल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुखलाल करीब दस फीट हवा में उछला और सड़क पर गिरा। सड़क पर गिरते ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक ने अपने वाहन को गति दे दी। उसे भागते देखकर खाना बंटवा रहे थाना प्रभारी राजीव गुप्ता, सामाजिक संस्था के इ ितयाज खान और राजेन्द्र शर्मा ने अपने-अपने वाहनों से पीछा किया और कार चालक को रायरू पर दबोच लिया।
बताया गया है कि मृतक पत्नी के साथ दिल्ली में जॉब करता है, जबकि उसके बच्चे टीकमगढ़ में दादा-दादी के पास रहते हैं। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। पति का शव देखते ही पत्नी की भी हालत खराब हो गई और उसे भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









