मजदूर कर रहे हैं फरियाद हमें अपने घर पहुंचा दो साहब
Mar 30 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन होने से काम- धंधा बंद हो गया है, सिर छिपाने के लिए आशियाना भी नहीं है। खाने-पीने के लाले पड़े हंै। सामाजिक संस्थाओं के भरोसे कब तक जीवन बिताएंगे। साहब हमें अपने घर तक सुरक्षित पहुंचा दो भगवान आपका भला करेगा। यह फरियाद बस स्टैंड पर दूरदराज से शहर में आकर काम करने वाले मजदूर कर रहे हैं। कई लोग तो परिवार के साथ शहर में फंसे हैं और अपने घर वापस जाना चाहते हैं लेकिन उन्हें साधन नहीं मिल रहा है। परिवहन विभाग द्वारा आसपास के जिलों में लोगों को पहुंचाने के लिए पहल की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी सैकड़ों लोग बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर फंसे हैं और वह अपने घर वापस जाना चाहते हैं। कोरोना वायरस का डर भी इन्हें सता रहा है। सोमवार को सुबह बस स्टैंड पर बच्चों के साथ बैठे कई परिवार परिवहन विभाग के अधिकारियों से घर पहुंचाने के लिए मिन्नत करते नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य परीक्षण और भोजन व्यवस्था कराने के बाद ही वाहनों द्वारा वापस पहुंचाया जाएगा। सबसे ज्यादा टीकमगढ़ के परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले 6 दिनों में 25 हजार के करीब लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है जिसमें सबसे ज्यादा लोग टीकमगढ़, छतरपुर, डेरी, मऊरानीपुर, झांसी, जालौन और ऊरई के हैं, जिसमें टीकमगढ़ की सं या अधिक है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो 22 मार्च से 29 मार्च तक 25 हजार लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है। बस स्टैंड पर दीनदयाल रसोई से इनकी भोजन व्यवस्था कराई जा रही है और इनकी स्कीनिंग भी हो रही है। एआरटीओ रिंकू शर्मा का कहना है कि जो मजदूर यहां फंसे हैं उन्हें वापस भेजने की व्यवस्था परिवहन विभाग कर रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









