भोजन सामग्री वितरित की

Mar 30 2020

ग्वालियर। देश में वैश्विक महामारी के चलते गरीब श्रमिक एवं बाहर से मजदूरी करने आए लोगों पर भोजन संकट की समस्या हो रही है वही अनेकों समाज सेवी संगठन एवं अन्य सामाजिक गणमान्य नागरिक आगे आकर इन लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। वही अभिभाषक पीयूष चतुर्वेदी  द्वारा  सिटी सेंटर क्षेत्र में एसपी ऑफिस के पीछे ग्वालियर के बाहर से मजदूरी करने आए झुग्गी झोपड़ी वासियों को खाद्य सामग्री जिसमें आटा, तेल, शक्कर  नमक जैसी अति आवश्यक खाद्य सामग्री के करीब एक सैकड़ा लोगों को पैकेट वितरित किए अभिभाषक चतुर्वेदी ने बताया कि जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक मेरा प्रयास रहेगा कि गरीब बेसहारा लोगों की मदद कर सकूं और अपने साथियों को भी इस कार्य के लिए एकत्रित कर रहा हूं इस संकट की घड़ी में मेरा सभी से आग्रह है कि अपनी सतर्कता के साथ लोगों की सेवा भी करें।