दूसरे शहरों से पैदल चलकर आ रहे लोग
Mar 29 2020
ग्वालियर। रविवार को लॉकडाउन के पांचवें दिन जिले की सीमाओं से लेकर शहर के चौराहे और गलियों तक हर जगह पुलिस की जबरदस्त चौकसी जारी रही। बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों पर स ती बढ़ रही है। दुकानों के बाहर दुकानदार, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए चूना डाल कर गोले बनवा रहे हैं। लोगों को इन्हीं गोलों में खड़ा कर एक दूसरे से दूर रखा जा रहा है। मेडिकल स्टोर, बैंक, किराना की दुकानों में इसी तरह से लोगों को एक दूसरे से दूर रहने की सीख दी जा रही है। दुकानदार भी काउंटर के बाहर कम से कम दो और तीन फुट आगे एक रस्सी वाहन आगे कर लोगों को खुद से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं, जो ग्राहक नहीं मान रहे हैं, उनको सामान नहीं है, कह कर भगाया भी जा रहा है। इससे किसी भी तरह से संक्रमण से दूर रखा जा सके। रविवार को भी सुबह 6 से 12 बजे तक सड़कों पर सब्जी ,किराना ,दूध और मेडिसन लेने वालों की भीड़ देखी गई लेकिन 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पुलिस लाउडस्पीकर से उद्घोषणा करती रही कि लोग घरों से बाहर नहीं निकले। एक दूसरे से दूरी बनाए रखें। जिला प्रशासन ने आटा किल्लत दूर करने के लिए लोर मिल मालिकों को गेहूं उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है, ताकि आटा मिल सके। लेकिन अभी तक मोहल्लों और गलियों की किराना की दुकानों में आटा किल्लत बनी हुई है। गत दिवस शहर की दर्जनों दुकानों में आटा नहीं मिला। जिससे आम लोगों में आटे को लेकर चिंता बढऩे लगी है। गली मोहल्लों की आटा चक्कियों को बंद कराने, थोक बाजार से आटा अधिक बिकने, चक्की आटा की सप्लाई नहीं होने के कारण ये संकट पैदा हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









