लॉकडाउन को लेकर पुलिस ने अपनाया स त रवैया
Mar 29 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन को लेकर पुलिस ने स त रवैया अपनाया है वहीं बाजारों से भीड़ छंटनी शुरू हो गई है। सब्जी मंडियों से खरीदार तो कम हुए लेकिन होम डिलीवरी की व्यवस्था पहले ही दिन धड़ाम हो गई। लोग घर सामान मंगाने के बजाय खुद राशन की दुकानों पर खड़े नजर आए।
रविवार की सुबह शहर के कुछ स्थानों पर आटे की किल्लत होने के बाद पुलिस ने बंद पड़ी आटा चक्की को खुलवाकर लोगों को आटा वितरित कराया और उन्हें तय समय पर चक्की खोलने को कहा। दवा की दुकानों में काफी सं या में लोग विभिन्न प्रकार की दवा लेने पहुंचे। शहर में होम डिलीवरी के लिए बड़ी सं या में रिटेलर्स की सूची जारी की गई थी लेकिन इनमें से कई नंबर पहुंच से बाहर रहे तो कई दुकानदारों ने स्टॉक खत्म होने की जानकारी देकर पल्ला झाड़ लिया। इधर मुरैना की तरफ से मजदूरी करने वाले एक दर्जन लोग पैदल अपने घरों को लौटते हुए शिन्दे की छावनी में पानी की मांग करते दिखाई दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









