लॉक डाउन में बढ़ी शराब की तस्करी और चोरी की घटनाएं

Mar 29 2020

ग्वालियर।  एक तरफ देश भर में  डाउन 21 दिन का लॉक डाउन चल रहा है और पूलि लोगों की जान की रक्षा के लिए अपनी जान हथेली पर रखकर दिन रात मेहनत में जुटी है।  लॉक  शराब की दुकाने भी बंद है।  इसका फायदा उठाकर शराब की तस्करी करने वाले सक्रिय हो गए हैं और गैर कानूनी ढंग से शराब बेचने में लगे है। वहीं चोर भी  मौके का फ़ायदा उठाकर  मंहगे दामों में शराब की बिक्री कर रहे है।  यह बात पुलिस की नोटिस में आयी तो इनके खिलाफ भी अभियान चलाया।
पुलिस ने गैर कानूनी शराब की सप्लाय करते हुए कुछ लोगों को माल  गिर तार किया। बताया गया कि ग्वालियर थाना पुलिस ने लधेड़ी  गैर कानूनी ढंग से शराब बेचते हुए मुकेश बाथम को दबोचा और  उसके कब्जे से 21 क्वाटर देशी शराब पकड़ी। उसे आबकारी एक्ट के तहत दबोचा गया। इसी तरह ग्वालियर पुलिस ने गोशपुरा नंबर 2 में एक्टिवा से शराब और पंचम पाल नामक दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा इनके कब्जे से देशी शराब के 410 क्वाटर जिनकी कीमत चौबीस हजार बताई गई है।
जनकगंज पुलिस ने तारागंज में घर घर महंगे दामों में शराब बेचते हए डोंगर लोधी नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इसके कब्जे से 1600 रुपये कीमत के 26 क्वाटर देशी शराब के जप्त किये।
झाँसी रोड थाना पुलिस ने प्रेम मोटर्स के पास एक युवक को रोका तो उसके पास पांच हजार रुपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब जब्त की।  मोनू गुप्ता निवासी सुभाष नगर यह शराब खपाने ले जा रहा था।
उधर लॉक डाउन में अनेक लोग इधर -उधर अपने परिवारों के साथ शि ट हो गए हैं लिहाजा इस मौके का फायदा चोरो उठा रहे है। मिल्क पार्लर और किरणे की दो दुकानों से सामान चोरी हुआ था लेकिन  मुरार इलाके में स्थित केशव कायलनि में रहने वाले रवि यादव के घर से अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर दो सोने की अंगूठी, आठ हजार नकदी और  सामान कुल  सामान चुरा ले गए। दर्ज कर चोरों की पतासाजी  शुरू कर दी शुरू कर दी है।