फल मंडी का चमका कारोबार

Mar 28 2020

फल मंडी का चमका कारोबार
फोटो साथ में..9
ग्वालियर। नवरात्रि के चलते फलों की मांग बढऩे लगी है और खानपान की दुकानें बंद होने के कारण कई लोग फल खाकर गुजारा कर रहे हैं। जिसके चलते फलों की मांग बढ़ गई है। एक फल कारोबारी  का कहना है कि सबसे ज्यादा संतरा, पपीता और केले की मांग हो रही है। फल मंडी में पिछले 3 दिनों में ढाई से 3 करोड़ का कारोबार हो गया है।
सब्जी मंडी में बढ़ी परेशानी
दूरदराज से सब्जी लेकर आने वाले वाहन नहीं आ रहे हैं और किसान सब्जी लेकर मंडी पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी में किसानों के लिए पुलिस ने व्यवस्था बनाई है लेकिन आढ़तियों के लिए अब तक कोई पहल नहीं की है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि पुलिस को व्यवस्था बनाना चाहिए लेकिन पुलिस सब्जी के वाहनों को मंडी में नहीं आने दे रही है जिससे परेशान होना पड़ रहा है।
दूरी बनाने की दी सलाह
कई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी और ग्राहक सामान खरीदने के लिए हुजूम लगाकरखड़े थे, जिस पर पुलिस ने ग्राहकों से कहा कि वह दूरी बनाकर खड़े हों, पुलिस ने इस दौरान लाठियां भी चमकाईं।