दाल बाजार में दाल और आटे की सबसे ज्यादा मांग तीन करोड़ का रोज बिक रहा है अनाज

Mar 28 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के चलते जरूरत का सामान खरीदने के लिए सुबह 6 बजे से पहले ही ग्राहकों की भीड़ पहुंचना शुरू हो जाती है और जैसे ही दुकानों के शटर खुलते हैं लोग सामान खरीदने के लिए कतार लगाकर इंतजार करते हंै। व्यापारी भी ग्राहकों को जरूरत का सामान जल्द से जल्द देकर रवाना कर रहे हैं। दाल बाजार में थोक कारोबारियों को ही पुलिस अंदर जाने दे रही है। लॉकडाउन के चलते सबसे ज्यादा डिमांड दाल और आटा की हो रही है। इसके साथ ही तेल और शक्कर की मांग बढ़ी है।
व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते 6 घंटे में 2 से ढाई करोड़ का कारोबार प्रतिदिन हो रहा है, इस तरह अगर तीन दिन का आंकड़ा जोड़ा जाए तो लगभग साढ़े 7 करोड़ से ऊपर का कारोबार हो चुका है, जबकि रोज के दिनों में दिनभर में यह कारोबार 3 करोड़ के करीब रहता है। व्यापारियों का कहना है कि जरूरत का सामान लोगों को मुहैया कराने के लिए परेशानी तो नहीं हो रही है लेकिन माल की शॉर्टेज होती जा रही है, जिसकी पूर्ति करने के लिए प्रशासन से कहा गया है कि भारी वाहनों को आने दिया जाए और बंद पड़ी आटे, दाल की फैक्ट्रियां चालू कराई जाएं।                     
जमकर कर रहे मुनाफाखोरी
मुनाफाखोरों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रशासन द्वारा लोगों से कहा गया है कि जरूरत का सामान जो रेट हैं उसी में उपलब्ध कराएं लेकिन मुनाफाखोर लॉकडाउन के दौरान जरूरत का सामान दुगुने दामों में बेच रहे हैं। किराना कारोबारियों ने आटा, तेल, दाल, चावल के दाम बढ़ा दिए हैं। सरसों और रिफाइंड का तेल 125 रुपए कर दिया है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा गुटखा के तलबदार परेशान हो रहे हैं। पान की दुकानें लॉकडाउन के चलते बंद हैं और जो चोरी छिपे गुटखा, सिगरेट बेच रहे हैं वह मनमाने दाम वसूल रहे हैं। आलम यह है कि 20 रुपए वाली राजश्री 30 रुपए की और पांच रुपए वाली पुडिय़ा 10 रुपए की बिक रही है।                    
पुलिस ने हटाए निजी वाहन
दाल बाजार में खरीदारों की भीड़ न जुटे इसे दे ाते हुए पुलिस सतर्क बनी है और सर्किल के सीएसपी व डीएसपी ट्रैफिक सर्चिंग कर रहे हैं। शनिवार की सुबह पुलिस ने दाल बाजार में निजी वाहनों को नहीं जाने दिया, वहीं जिन व्यापारियों के और यहां रहने वाले लोगों के वाहन खड़े थे उन्हें भी पुलिस ने हटा दिया। पुलिस का कहना था कि सुबह 6 से 12 बजे तक सिर्फ लोडिंग-अनलोडिंग वाले ही वाहन आएंगे। निजी वाहन एक बजे के बाद खड़े करें।