बिना दस्ताने व मास्क के दिखे जवान तो थाना प्रभारी के खिलाफ होगी कार्यवाही
Mar 28 2020
ग्वालियर। शहरवासियों की सुरक्षा में लगे ऐसे सैकड़ों पुलिसकर्मी जो बिना दस्ताने व मुंह पर मास्क लगाए ड्यूटी करते मिलेंगे तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उक्त आदेश पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने जारी कर शहर व देहात के थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों को तत्काल मॉस्क व हैंड ग्लब्स देने के निर्देश दिए हंै।
पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए और अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा में जुटे जवान सड़कों पर वायरस की चपेट में ना आएं, इसे देखते हुए जवानों को मास्क व दस्ताने पहनकर ही ड्यूटी करनी है। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को जवानों को मास्क व दस्ताने उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हंै।
जो भी जवान बगैर मास्क और दस्तानों के मिलेगा। उसके लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है, अगर कोई जवान या अफसर बगैर मास्क व दस्तानों के मिलेगा तो थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी। सनद रहे कि शहर के हर चौराहे व गली मोहल्लों में ड्यूटी दे रहे पुलिस व यातायात के साथ ही एसएएफ के जवान भी तैनात हैं।
पुलिस कप्तान का आदेश मिलते ही सभी थानों के प्रभारी मेडिकल की सर्जीकल दुकानों पर दस्तक देने जा पहुंचे, जहां पर थाना प्रभारियों ने अपने अधिनस्थ स्टॉफ के लिए दस्ताने सेनेटाइजर खरीदे और स्टॉफ को वितरित करने के साथ ही स्पष्ट आदेश दिया कि कोई भी बगैर सुरक्षा उपकरणों के ड्यूटी नहीं करेंगा।
ड्यूटी पर तैनात जवान व अफसर बगैर सुरक्षा उपकरण के पहुंचने की सभी सीएसपी और एएसपी मॉनिटरिंग करेंगे। जिससे कहीं पर भी लापरवाही ना होने पाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









