खाद्यान्न सामग्री और खाने के पैकेट का वितरण किया
Mar 28 2020
ग्वालियर। आज इस कठिन समय मे सबको साथ आने की जरूरत हैं, सब के साथ ओर हि मत से यह समय भी निकल जायेगा। आज भारत अपने किसानों, दिहाड़ी मजदूर, कामगारों,महिलाओं और मजदूरों और बुजुर्गों का आभारी हैं, जो कि लॉकडाउन में सबसे ज्यादा दिक्कत में हैं।
आज ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमाक 01 के वरा गांव के आदिवासी क्षेत्रों ओर तिजुआ पूरा के आदिवासी क्षेत्रों में क्षेत्रीय पार्षद जगत सिंह कौरव एवं सहयोगी गज्जू कुशवाह, गोविंद, गजाधर प्रजापति, बल्ले प्रजापति, नंदू राजपूत, शिवा गुर्जर,मनोज प्रजापति, कैलाश प्रजापति और श्याम प्रजापति और सभी वार्ड वासिओ के आशीर्वाद ओर सहयोग से वस्तियों में खाद्यान्न सामग्री और खाने के पैकेट का वितरण किया, भगवान के आशीर्वाद ओर सभी के सहयोग से आगे भी करते रहेंगे, आप सब अपना आशीर्वाद बनाये रखे।
क्षेत्र के निवासियों से अपील है कि कोरोना वायरस से बचाव एवं इसके फैलने से रोकने के लिए सरकार के निर्देश का पालन करे, अफवाहों से बचे और जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास करें। संयम एवं धैर्य से हम सब मिलकर कोरोना वायरस से लड़ेंगे और विजय प्राप्त करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









