कोई न रहे भूखा, इसके लिए उठे सैकड़ों हाथ

Mar 28 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के चलते सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जिन पर खाने- पीने का संकट खड़ा हो गया है औरकई मजदूर परिवार मजदूरी नहीं मिलने से परेशान हैं। घर का खर्चा कैसे चलेगा इसकी चिंता उन्हें सता रही है। ऐसे लोगों की सुध लेते हुए सामाजिक संस्थाओं ने पहल करनी शुरू कर दी है और मिशन सिर्फ एक ही है, कोई नहीं रहे भूखा। लॉकडाउन के चलते सैकड़ों मजदूर परिवार पर खाने कासंकट मंढराने लगा है तो कई परिवार आगे आते हुए खानपान का सामान दान कर रहे हैं। युवाओं की टोलियां गरीब बस्तियों, हाइवे, स्टेशन, बस स्टैंड और मंदिरों के बाहर गुजारा करने वाले लोगों को खाने-पीने का सामान उपलब्ध करा रहे हैं, इसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाएं, बुजुर्ग भी पीछे नहीं हैं। पुलिसकर्मी भी आगे आते हुए भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।                    
अग्रवाल युवक-युवती परिचय स मेलन के सदस्यों  द्वारा हाइवे पर भोजन वितरित किया गया। अग्रवाल समाज की महिलाओं ने शंकरपुर, सिगौरा में भोजन वितरित किया। इस दौरान सेनेटाइज और मास्क भी लोगों को दिए गए। यह सेवा कार्य राजेश ऐरन, गोपाल, अग्रवाल, राघवेंद्र गोयल, दिलीप अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मुकेश सिंघल, मालती गोयल, सुनीता बंसल, मीनाक्षी गोयल, पूर्णिमा, हर्ष जैन, ज्योति अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मीरा अग्रवाल आदि शामिल हैं।