हाइड्रोलिक फायरबिग्रेड से मैट्रो टॉवर किया गया सैनिटाइज
Mar 27 2020
ग्वालियर। सिटीसेंटर स्थित मेट्रो टॉवर को फायरबिग्रेड की हाइड्रोलिक मशीन से फायर अधिकारी केशवसिंह चौहान के नेतृत्व में इमारत को सैनिटाइज की गयी है। हाइड्रोलिक फायरबिग्रेड में लगभग 3 हजार सैनिटाइजर एक बार में आता हैं। लेकिन देखने में आया है हाइड्रोलिक फायरबिग्रेड को संचालित करने में जगह जगह बिजली के तार और पार्किंग में रखी गाडिय़ों से परेशानी आती हैं। अब आगे से हाइड्रोलिक फायरबिग्रेड से सैनिटाइज करने से पूर्व इन सारी समस्याओं का ध्यान रख कर ही आगे बढ़ा जायेगा।
शिन्दे की छावनी से बहोड़ापुर तक सैनिटाइज
नगर निगम की फायर बिग्रेड द्वारा फायर अधिकरी देवेन्द्र जखेनिया की अगुआई में शिन्दे की छावनी, रामदास घाटी, सैन्ट्रल जेल परिसर, शब्दप्रताप आश्रम आदि को सैनिटाइज किया गया। सैनिटाइज करने के लिये नगरनिगम के स्वास्थ्य विभाग से प्रतिदिन 53 लीटर सैनिटाइज उपलब्ध कराया जाता है। यह छिडकाव छोटी फायरबिग्रेड के स्प्रिंकलर के माध्यम से किया गया जिससे सैनिटाइज बर्बाद होने से बचाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









