डॉ. सिकरवार ने जे.ए.एच. अस्पताल को स्वास्थ व्यवस्था के लिए 1 लाख दान दिये

Mar 27 2020

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने आज कोविड-19(कोरोना) वायरस के ईलाज में बेहतर व्यवस्था के लिए जे.ए.एच. अस्पताल के डीन डॉ. ऐंगर को 1 लाख रूपये का चेक दिया। इसके साथ ही डॉ. सिकरवार ने डीन डॉ. ऐंगर से बातचीत के दौरान अस्पताल में कोविड-19(कोरोना) वायरस के ईलाज के लिए कि गई व्यवस्था पर भी चर्चा की। इस मौके पर डॉ. सिकरवार के साथ चन्द्रप्रकाष गुप्ता, अवधेष कौरव एवं आदित्य सिंह सिकरवार मौजूद रहे।