इमारतों को किया सेनेटाइज

Mar 27 2020

ग्वालियर। मकानों को सेनेटाइज करने के लिए दमकल विभाग आगे आया है और बड़ी-बड़ी इमारतों को सेनेटाइजेशन हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड से किया गया। इसके साथ ही तंग गलियों में बने मकानों को छोटे वाहनों से सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। मुरार में बेटी रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने गणेश समाधिया के नेतृत्व में सेनेटाइजेशन का कार्य किया। दर्जीओली लाला का बाजार में समाज सेवी हितेष गुप्ता व अनिल गोढयाले के नेतृत्व में सेनेटाइजेशन का कार्य किया।