अलग-अलग स्टेशनों पर फंसे लोग राजधानी एक्सप्रेस से पहुंचे ग्वालियर
Mar 27 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस के चलते 21 मार्च की रात 12 बजे से ट्रेनों के संचालन पर लगी रोक के कारण ट्रेनें लेकर गई पेंट्रीकार कर्मचारी व अन्य शहरों में काम करने वाले लेाग अलग- अलग स्टेशनों पर फं स कर रह गए। अब रेलवे जो गाडियां छूट चुकी थीं, उनक ी रैकों को उन सभी स्टेशनों पर वापस भेज रहा है, जहां से वे चलतीं हैं। शुक्रवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस के रैक से ढाई सौ ऐसे लोग झांसी से सवार होकर ग्वालियर स्टेशन पहुंचे।
गुरुवार को दक्षिण भारत में कई स्टेशनों पर फंसे नौ से बासठ पेंट्रीकार वेंडरों को झांसी से इंटरसिटी रैक से ग्वालियर पहुंचाया गया था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह भी राजधानी एक्सप्रेस के रैक से ढाई सौ से अधिक वेंडर व अन्य सामान्य यात्री जो कई दिनों से देश के अन्य जिलों में ट्रेन व बस सेवा नहीं होने के कारण फंसे हुए थे।
ऐसे यात्रियों को लेकर आज राजधानी एक्सप्रेस का रैक ग्वालियर पहुंचा। इसमें वे वेंडर भी शामिल थे जो नागपुर, इटारसी व भोपाल स्टेशन के प्लेटफ ार्मों के स्टॉलों पर काम करते थे।
सभी की हुई स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग
राजधानी एक्सप्रेस के रैक से ग्वालियर पहुंचे ये सभी लोग जैसे ही उतरे वैसे ही स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवानों ने उन्हें अपने घेरे में लेकर स्टेशन पर डेढ़ मीटर की दूरी पर बैठाकर वन-टू-वन स्क्रीनिंग रेलवे के स्थानीय रेल अधिकारियों की मौजूदगी में कराई। थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद इन लोगों को आरपीएफ की मदद से आसपास के कस्बों में भेजा जाएगा।
स्टेशन पर नहीं मिला खाना
पांच दिनों से ये भूखे प्यासे वेंडर जब ग्वालियर पहुंचे सभी लोगाको थर्मल स्क्रीनिंग के लिए प्लेटफार्म पर बैठा लिया गया। इस दौरान स्थानीय रेल अधिकारियों द्वारा खानपान की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण ये सभी लोग भूख से व्याकु ल होते दिखे। जबकि इन सभी लोगों को लग रहा था कि ग्वालियर पहुंचने के बाद वे जल्द ही अपने-अपने घर पहुंच जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









