झुग्गियों में जाकर खाने के पैकेट वितरित किये

Mar 27 2020

ग्वालियर। ओबीसी एससी/एसटी एकता महासभा ने आज 10 गरीब, जरूरत मंद मजदूरों को उनकी झुग्गियों में जाकर आटा, दाल, चावल, सब्ज़ी, मसाले के पैकेट वितरित किये एवं सभी से कोरोना के बचाव के लिये सावधानी बरतने का आग्रह किया साथ सभी गरीब मजदूर भाई एवं बहनों को भविष्य में सभी आवश्यक बस्तुएं उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  विनोद कराना जी, राष्ट्रीय सचिव अरविंद गुर्जर, जिलाध्यक्ष (ग्वालियर ग्रामीण) संदीप सिंह, लखन रजक उपस्थित रहे।