कोरोना से बचने के लिए डॉक्टर, प्रशासन, निगम और पुलिस अमला कर रहा है मशक्कत
Mar 26 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा विश्व हलाकान है। जहां डॉक्टर, नर्स, प्रशासन और पुलिस ने एहतियात बरतते हुए लोगों और वायरस के बीच ाड़े हो गए, जिससे वायरस कंट्रोल में रहा और लोग स्वस्थ रहे। शहर में ऐसी ही भूमिका में डॉक्टर, नर्स, कलेक्टर, निगमायुक्त और एसपी के नेतृत्व में उनका अमला खड़ा हुआ है। अगर शहर के लोग सहयोग करें तो संक्रमण की तीसरी स्टेज में पहुंचने से बच जाएंगे।
संभाग में कोरोना का वायरस कहर ना बने इसके लिए सभी कलेक्टर व उनकी टीम रात- दिन काम कर रही है। हर एक कर्मचारी और अफसर बगैर समय सीमा के काम कर लोगों को बचाने में जुटा हुआ है, जिससे लोग स्वस्थ रहें और यह वायरस थर्ड स्टेज पर ना पहुंचे।
लगभग 16 से 18 घंटे लगातार काम कर लोगों को जागरूक करने के साथ ही व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हंै। जनता को भी इस अभियान में सहयोग देना होगा। लोग एक दूसरे से दूर रहें ताकि शहर स्वस्थ रहे और कोरोना को थर्ड स्टेज में जाने से रोका जा सके। क्योंकि यहवायरस दूर रहने से किसी को भी अपनी चपेट में नहीं ले सकता है और लोग स्वस्थ रहेंगे।
जिले में इस संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर व उनकी टीम में शामिल सभी अफसर और कर्मचारी बगैर दिन-रात देखे लगातार काम कर रहे हैं। उनकी पूरी टीम इस वायरस से बचाने और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। जहां भी जरूरत होती है ड्यूटी के हिसाब से सभी अपना योगदान दे रहे हंै। सभी लोगों से अपील है कि इससे बचने के लिए प्रशासन का सहयोग करे और एक दूसरे से दूरी बनाकर रहें, जिससे इस पर रोक लगाई जा सके। जिस व्यक्ति को इससे संक्रमित होने की संभावना लगती है वह खुद को आइसोलेटेड करे, जिससे उसके संपर्क में आने से अन्य को बचाया जा सके। जो भी व्यक्ति इसको छिपाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनता की सुरक्षा के लिए अनाधिकृत संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए गए है।
अंचल में कोरोना संदिग्धों की बढ़ रही सं या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की तैयारी पूरी है। मरीज के उपचार के लिए आइसोलेटेड वार्ड के साथ ही मल्टी सुपर स्पेशलिटी सेंटर में क्वारेंटाइन सेंटर तैयार किया गया है। इन दोनों आइसोलेशन व क्वारेंटाइन सेंटर पर राउणड-द-क्लॉक डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ ड्यूटी देने के लिए उपलब्ध है। साथ ही मॉस्क, सेनेटाइजर व पीपीटी किट भी इंदौर से मंगा ली गई है। मरीजों की सं या को देखते हुए जेएएच में संचालित होने वाली नियमित ओपीडी बंद की गई है, अस्पताल में कोल्ड ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवा चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी। यहीं नहीं सभी वरिष्ठ सीनियर कंसलटेंट चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ के अवकाश पर चौदह अप्रैल तक रोक लगाई गई है।
पुलिस कप्तान नवनीत भसीन रोजाना 18 से 20 घंटे काम कर रहे हंै, जिससे शहर के लोगों को सुरक्षित रखा जा सके और इस वायरस से
उन्हें बचाया जा सके। इसके लिए सुबह छह बजे से जगकर काम में जुट जाते हंै। उनके साथ ही विभाग के सभी अफसर और जवान कोरोना के खिलाफ लगातार काम कर रहे हैं औरयह वायरस लोगों में न फैले, इसे रोकने के लिए अफसर और जवान कहीं पर भी लोगों की भीड़ नहीं लगने दे रहे हंै। लोगों को समझाइश देने के लिए हर थाने से दो मोबाइल अतिरिक्त लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सड़कों पर जवान और अफसर 16 से 18 घंटे तक ड्यूटी कर रहे हैं। तय ड्यूटी से अधिक समय तक पुलिसकर्मी काम कर रहे है। जिससे शहर स्वस्थ रहे। लोगों को जागरूक करने के लिए सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों की दो दर्जन से ज्यादा टीमें लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग इलाकों में समझाइश दे रही हैं।
बिजली विभाग ने लगाए 500 कर्मचारी
बिजली विभाग ने भी कोरोना से जंग में 24 घंटे अपना योगदान देते हुए पांच सैकड़ा कर्मचारी तैनात किए हैं, ताकि विद्युत आपूर्ति लगातार बनी रहे और लोग घरों से बाहर न निकलें। वहीं अधिकारी इस सारी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। किसी भी तरह की बिजली समस्या की जानकारी मिलने या फिर कॉल आने पर संबंधित स्थान पर बिजली अमला तुरंत रवाना हो रहा है। विनोद कटारे, महाप्रबंधक शहर का कहना है कि चूंकि ऑफिस बंद हैं, इसलिए सारी व्यवस्थाओं को घर से संचालित किया जा रहा है, जरूरत पडऩे पर द तर भी पहुंच रहे हैं। सभी कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से मास्क, दस्ताने व सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराए गए हैं। कटारे का कहना है कि इस वक्त बिजली लगातार देना इसलिए जरूरी है कि लोग घरों में बैठकर टीवी देखते रहें और उन्हे गर्मी न लगे। अन्यथा वह बाहर आएंगे, जो बेहद घातक हो सकता है। यह जरूर है कि इसके कारण प्री मानसून मेंटिनेंस का काम नहीं हो पा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









