स्टेशन का मेंटेनेंस हुआ शुरू
Mar 26 2020
ग्वालियर। चौदह अप्रैल तक रेल ट्रैक पर ट्रेनों के परिचालन बंद किए जाने के बाद ग्वालियर स्टेशन के यार्ड में खड़ी आधा दर्जन ट्रेनों के रैकों के साथ ही स्टेशन पर खराब पड़े वाटरकू लर, पानी की टंकियों के साथ अन्य खराब पड़े उपकरणों का मेंटेनेंस स्थानीय रेल प्रबंधन ने शुरु करा दिया है। जिससे चौदह अप्रैल को ट्रेनों का परिचालन शुरु होने पर स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को स्वस्थ वातावरण मिलने के साथ अन्य सुविधाएं ठीक मिल सकें गी।
ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन 21 मार्च से प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारत सरकार के आदेशानुसार चौदह अप्रैल से ही रेलों का परिचालन शुरु होगा। स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद होने के बाद स्थानीय रेल प्रबंधन ने ग्वालियर रेल यार्ड में पहुंची सभी ट्रेनों के रैकों के मेंटेनेंस के साथ ही आने वाले दिनों में पडऩे वाली गर्मी को देखते हुए स्टेशन पर लगे 21 वाटर कूलरों के साथ ही साधारण पानी प्रदाय करने वाली टूटी पड़ी नलों की टंकियों के साथ ही पानी स्टोर किए जाने वाले टैंकों की साफ-सफाई कराने का काम शुरु करा दिया गया है। साथ ही स्टेशन के चारों प्लेटफार्म के साथ ही जनरल टिकट विंडो के साथ ही सभी प्रवेश द्वारों की यु्द्ध स्तर पर सफाई कराई जा रही है। स्थानीय रेल प्रबंधन ने स्टेशन के दोनों ओर स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो व अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए मार्किंग का काम भी जल्द ही शुरु कराया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









