लॉकडाउन के दौरान खिला रहे भोजन, धुला रहे हाथ बुजुर्ग, विद्यार्थी, पुलिसकर्मी बने मददगार
Mar 26 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस के चलते 21 दिनका लॉकडाउन किया गया है जिसके चलतेशहर के चाय की दुकानों से लेकर खाने कीदुकानों में ताले लटके हैं। होटल बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर परिवारों, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं व दानदाताओं परआश्रित रहने वालों पड़ा है। ऐसे लोगों को भूखा नहीं रहना पड़े इसके लिए सामाजिकसंस्थाएं, पुलिसकर्मी आगे आते हुए चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इस कार्य में विद्यार्थी उत्साह दिखा रहे हैं तो बुजुर्ग भी पीछे नहीं हैं। दुपहिया व चारपहिया वाहनों से यह लोग सड़कों पर निकलकर उन लोगों को तलाश रहे हैं जो मंदिरों के बाहर बैठे हैं, गरीब बस्तियों में रह रहे हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रहकर अपना जीवनयापन करते हैं। सामाजिक संस्था के पदाधिकारी यहां पहुंचकर पहले सेनेटाइजर से हाथ साफ करवा रहे हैं इसके बाद भोजन करवा रहे हैं।
अग्रवाल युवक-युवती परिचय स मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन के नेतृत्व में आज सुबह 500 पैकेट सब्जी पूड़ी व चाय का वितरण किया गया तो वहीं ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने चाय और पोहे का वितरण करने के साथ-साथ मास्क दिए। इस दौरान ज्योति अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, पूनम गुप्ता, मालती गोयल, वंदना अग्रवाल, मोनिका मित्तल आदि शामिल हैं।
पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने ऐसे लोगों की मदद के लिए पुलिस सहायता ग्रुप का गठन किया है जिसमें आरक्षक पुष्पेंद्र यादव, कुमुद तिवारी, गिरीश शर्मा, अजय राजावत, यतीश सविता शामिल हैं। टीम के सदस्यों ने आज जौरासी तिराहे पर एक दंपत्ति को एक माह का राशन उपलब्ध कराया। साथ ही शहरवासियों से अपील की है कि अगर कोई जरूरतमंद है तो उसकी मदद के लिए पुलिस तत्पर है। मददगार के लिए शहरवासी इन नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। 9425757673, 8269415307, 8959808419, 7987325645, 8518015325 शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









