हवा ने रोकी बारिश
Mar 26 2020
ग्वालियर। मौसम विभाग ने दिनमें ही बूंदाबांदी के साथ तेज बरसात के भी संकेत दिए। सुबह से आसमान पर छाएबादलों को भले ही बीच-बीच में तितर- बितरकर धूप ने झांकने का प्रयास जरूर किया है, लेकिन इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली।
फिलहाल उत्तरी हवा के तेज असर के कारण दवाब नहीं बन पा रहा है, लेकिन इसकी गति कम होते ही बादलों की लामबंदी बरसात को अंजाम दे देगी। तमिलनाडु में बना सिस्टम रात से शहर पर मंडरा रहा है, वहीं पूर्वी राजस्थान में भी अपर सर्कुलेशन तैयार हो रहा है। एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में भी बन रहा है, इसके बाद पूरे सप्ताह बादल तो छाए ही रहेंगे बरसात भी होगी और ओले भी गिर सकते हैं।
सुबह न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।वहीं साढ़े पांच बजे पारा 22.2 व साढ़े आठ बजे 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आद्र्रता 61 प्रतिशत थी, यह सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक रही। सुबह साढ़े आठ बजे तक बरसात 0.7 मिलीमीटर रही, जबकि इस माह में कुल बरसात का आंकड़ा बढ़कर 32.1 मिलीमीटर तक पहुंच गया।
मौसम के पल-पल बदलते मिजाज के कारण शहरवासियों को सर्दी और गर्मी एक साथ झेलनी पड़ रही है। दिन में जहां पारा बढ़ जाता है, वहीं शाम को नमी बढ़ जाने के कारण इसमें बेहद कमी आ जाती है। रात के वक्त पंखे तो चल रहे हैं, लेकिन साथ ही लोगों को रजाई और कंबल का भी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इस तरह के हालात पूरे माह रहेंगे। यदि बरसात लगातार हुई तो फिर हल्की सर्दी फिर अपना अहसास कराने लगेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









