सफाई के साथ सेनेटाइज भी करने में जुटा निगम

Mar 26 2020

ग्वालियर। आमतौर पर भले ही लोगों को निगम कर्मचारियों से शिकायत रहती हो, लेकिन इन दिनों निगम के तीन हजार सफाई कर्मचारी, जिनमें स्थायी के साथ ही आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल है, आठ घंटे की जगह 16 से अठारह घंटे काम कर रहे हैं। यह सफाई के साथ ही शहर के बाजारों, कॉलोनियों और गली-मोहल्लों तक में सेनेटाइजेशन के काम में भी जुटे हुए हैं, ताकि लोगों को कोरोना के कहर से बचाया जा सके और शहर में यह ज्यादा पैर न फैला सके। अधिकारी भी इनके साथ सड़क पर खड़े नजर आ रहे हैं।
पहले सफाई कर्मचारीं सुबह ही सफाई का काम करते थे और छह से आठ घंटे बाद वापसी कर जाते थे, लेकिन अब नगर निगम द्वारा तीन पालियों में सफाई का काम किया जा रहा है। सुबह के बाद दोपहर और फिर शाम को भी निगम की गाडिय़ां और सफाई कर्मचारी काम में जुटे हैं। यही नहीं इन दिनों ईकोग्रीन की गाडिय़ां भी पिछड़ी बस्तियों तक में पहुंच कर कचरा समेट रहीं हैं। ताकि कीटाणु न पनपें और शहर स्वस्थ रह सके।
नगर निगम के अमले ने सुबह से फिर जेटिंग मशीन से शहर के मु य बाजारों के साथ कॉलोनियों में भी सेनेटाइज का काम किया। मशीनों द्वारा बहुमंजिला इमारतों पर भी दवा छिड़की गई। इस तरह दोपहर तक तकरीबन छह हजार से अधिक मकानों को सेनेटाइज किया गया। यही नहीं निगम द्वारा ऑन कॉल भी इस तरह की व्यवस्था बनाई है कि यदि कही पर जरूरत हो तो वहां के निवासी या दुकानदार कॉल कर सकते हैं, जिस पर निगम अमला वहीं पहुंचकर सेनेटाइजेशन कर देगा। निगम द्वारा देर रात तक फोगिंग भी की जा रही है।
इस सबसे अलग ईकोग्रीन कंपनी की गाडिय़ां सुबह से रात तक एनाउंस कर लोगों को कोरोना से बचने के उपाय के साथ ही घर में रहने की सलाह भी दे रहीं हैं।  इधर निगम का मदाखलत अमला भी काम में जुटा है। शहर की सड़कों पर गुजर बसर करने वालों को रैन बसेरों में पहुंचा रहा है। सुबह भी अचलेशवर महादेव मंदिर से कई लोगों को कंपू स्थित बैन बसेरे में शि ट कराया गया।