जरूरी सामान खरीदने के लिये सुबह खुला दाल बाजार
Mar 26 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन के चलते आमजन को जरूरत का सामान लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन पहल कर रहा है और गुरुवार सुबह 6 बजे से 12 बजे तक किराने से लेकर दूध, सब्जी की दुकानें खोलने के आदेश दिए। खेरिज कारोबारियों के पास माल की कमी न हो इसे देखते हुए किराने का थोक कारोबार करने वाले दाल बाजार व्यापारियों को भी दुकानें खोलने के लिए कहा गया। जिसके चलते गुरुवार सुबह 6 बजे से दुकानों के शटर दाल बाजार में उठ गए और खरीदार किराने का सामान खरीदने के लिए इंतजार करते नजर आये। दाल बाजार कारोबारियों का कहना है कि यह पहली बार हुआ है जब सुबह 6 बजे हमनें दुकानों के शटर उठाए हैं।
कोरोना वायरस जैसी महामारी एक दूसरे में स पर्क में आने से फैलती है लोग स पर्क में न आएं इसके लिए प्रधानमंत्री ने 21 दिन का लॉकडाउन करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की है। इस दौरान जिला प्रशासन आमजन की जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के लिए पहल कर रहा है और सुबह 6 बजे से 12 बजे तक दूध, सब्जी, किराना कारोबारियों को दुकानें खोलने के लिए आदेशित किया गया। दुकानदारों से कहा गया है कि वह ग्राहकों के बीच दूरियां बनाएं और भीड़ न लगाएं। सुबह 6 बजे से ही बाजारों में जहां किराने का सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर थी तो वहीं थोक बाजार में भी लोडिंग-अनलोडिंग हो रही है। आलम यह था कि दाल बाजार में सुबह 6 बजे से खेरिज और थोक का सामानखरीदने के लिए ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही।
नहीं मिल रहा दुकानों पर आटा
प्रशासन ने आमजन को राहत देने के लिए दुकानों के शटर खुलवा दिए हैं लेकिन दाल बाजार सहित खेरिज की दुकानों पर आटे की शॉटेज होना शुरू हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि चक्कियां बंद हैं इसलिए आटा पिस नहीं पा रहा है और फैक्ट्री बंद होने से पैकिंग के आटे की सप्लाई नहीं हो रही है जिसके चलते बाजारों में सबसे ज्यादा आटे की शॉर्टेज दिखाई दे रही है।
हर चीज के बढ़ा दिए दाम
शहरवासियों को जरूरत का सामान खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुबह 6 बजे से राशन की दुकान खोलने के आदेश तो दे दिए हैं लेकिन कारोबारियों ने बंद का फायदा उठाना शुरू कर दिया है और ब्लैक में सामान बेचा जा रहा है। गुटखे पर डबल कीमत वसूली जा रही है तो वहीं 90 रुपए किलो बिकने वाला रिफाइंड तेल 110 रुपए किलो बिक रहा है।
इस नंबर पर दें सूचना
जिला प्रशासन व पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने आदेशित किया है कि ब्लैक में सामान बेचने वालों के खिलाफ स ती से निपटा जाएगा, जो लोग जरूरत का सामान महंगा बेच रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए टीमों का गठन किया गया है। जो दुकानदार महंगा सामान बेच रहे हैं उसकी शिकायत पुलिस नियंत्रण कक्ष व डायल 100 पर कर सकते हैं।
इन दुकानों पर लगी रही भीड़
गुरुवार की सुबह जैसे ही 6 बजे से जरूरत के सामान की दुकानें खुलना शुरु हो गई तो ग्राहकों की भीड़ लग गई। ग्राहकों को खड़ा करने के लिए दुकानदारों ने गोले बनाए हैं। सबसे ज्यादा भीड़ सब्जी, दूध की दुकानों, फल के ठेलों और मेडीकल स्टोरों पर लगी हुई थी। नवरात्रि के चलते सबसे ज्यादा आलू और फलहारी सामान की बिक्री हो रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









