चिड़ियाघर में वृद्ध मादा बाघिन जमुना का निधन
Mar 25 2020
ग्वालियर । नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में संरक्षित वृद्ध मादा बाघिन जमुना का जो कि काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी आज 25 मार्च 2020 को दोपहर 12:00 बजे निधन हो गया ।
चिड़ियाघर प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध मादा बाघिन की उम्र 19 वर्ष थी तथा अपनी वृद्धावस्था के कारण वह चलने फिरने में कठिनाई महसूस कर रही थी तथा वह आहार भी सीमित मात्रा में ले रही थी। जिसको सतत निगरानी में रखा जाकर पशु चिकित्सकों द्वारा निरंतर उसकी देखरेख की जा रही थी ।
मृत मादा बाघिन जमुना का शव परीक्षण पशु चिकित्सा सेवाएं ग्वालियर के डॉक्टर अनिल अग्रवाल, डॉक्टर सूर्य प्रकाश उपाध्याय एवं डॉ उपेंद्र यादव द्वारा किया गया ।
बाद में शव परीक्षण वन विभाग के सीसीएफ वरिष्ठ अधिकारी श्री बीएस अन् गिरि, डीएफओ श्री अभिनव पल्लव, एसडीओ श्री राजीव कौशल , डिप्टी रेंजर श्री अनिल बाथम , फॉरेस्ट गार्ड श्री संजय राजावत के समक्ष चिड़ियाघर परिसर में जलाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान चिड़ियाघर के यू क्यूरेटर श्री गौरव परिहार, जू कीपर श्री लियाकत खान, श्री अशोक ,सहायक श्री शिव कुमार पाल आदि उपस्थित रहे ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









