चेतकपुरी आइसोलेटेड, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Mar 25 2020

ग्वालियर। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद से ही पुलिस ने पॉश कॉलोनी चेतकपुरी, माधव नगर व बसंत विहार को सील कर आइसोलेटेड में बदल दिया है और यहां सिर्फ आपातकालीन सेवा से जुड़े लोगों को ही आने और जाने की परमिशन दी है। इसके लिए पुलिस ने चेतकपुरी, माधव नगर गेट, सिंधिया कन्या विद्यालय गेट के साथ ही एजी ऑफिस पुल के पास स्थित प्रेम मोटर्स के पास वाले गेट पर पुलिस के जवान और अफसर तैनात कर दिए हैं। जो आने और जाने वाले की पड़ताल कर रहे हंै। जिससे कोरोना से संक्रमित व्यक्ति बाहर नहीं निकले और इसके संक्रमण से कोई और ग्रसित ना हो। इसके साथ ही प्रशासनिक टीमें लगातार लाउड स्पीकर से लोगों को घर में ही रहने और किसी में कोरोना के लक्षण मिलने की सूचना के लिए आपातकालीन नंबर नोट कराए जा रहे हैं। 
कोरोना संक्रमण का मरीज मिलने के बाद जिस मकान में युवक अपने परिवार के साथ रह रहा था, उसके आगे-पीछे की गली के साथ ही उससे मिलने-जुलने वालों 172 लोगों की लिस्ट पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी है। अब डॉक्टर की टीम यहां पर रहने वालों की स्क्रीनिंग कर पता लगाएगी कि मरीज के संपर्क में आने से और पीडि़त से मिलने से कोई संक्रमण का शिकार तो नहीं हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने यहां से घर से आने जाने वालों को स ती से हिदायत दी है कि क र्यू लगा हुआ है और जो भी बाहर निकलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
चेतकपुरी निवासी युवक को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लोग दहशत में हैं और आपसी बातचीत में पता लगा रहे है कि कहीं उससे मिलने वाला उनके संपर्क में तो नहीं आया। साथ ही एक दूसरे से दूरी भी बना ली है, जिससे वे इस महामारी की चपेट में ना आने पाए और उनका परिवार भी किसी के संपर्क में ना आने पाए। एहतियात के चलते अगर बात करनी पड़ रही है तो मोबाइल या छत के माध्यम से दूरी बनाकर बातचीत कर रहे हैं। 
पुलिस द्वारा समझाइश के बाद से ही चेतकपुरी के साथ ही माधव नगर और बसंत विहार की गलियां सूनी हो गई हैं और कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहा है। जो लोग बाहर जा रहे हैं वे आपातकालीन सेवाओं से जुड़े हुए हैं। 
बेरिकेड्स लगाकर कीं सड़कें ब्लॉक
क र्यू के दौरान वाहन चालक सड़कों पर नहीं निकल सकें इसके लिए अधिकांश सड़कों को बेरिकेड्स लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है। क पू से आने वाले वाहनों को कस्तूरबा चौराहे पर बेरिकेड्स लगाकर रोका जा रहा है, इसी तरह महाराज बाड़ा सराफा बाजार में कोई वाहन नहीं जाए इसके लिए दौलतगंज, गोरखी स्काउट पर बेरिकेड्स लगाए गए हैं। मुरार के नदी पार टाल, 7 नंबर चौराहा, बारादरी चौराहा पर बेरिकेड्स लगे हैं इसी तरह हजीरा के तानसेन नगर, पड़ाव चौराहा पर बेरिकेड्स लगे हैं।