पांच दिन हो सकती है बूंदाबांदी और बरसात
Mar 25 2020
ग्वालियर। शहर के मौसम में एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं, जिसके चलते लगातार पांच दिन बूंदाबांदी, बरसात और ओलों की संभावना जताई गई है। वहीं तेज हवा भी अपना प्रभाव बनाए रखेगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण तमिलनाडू और पूर्वी राजस्थान में बना सिस्टम है जो सक्रिय हो चुका है और लगभग एक सप्ताह तक प्रभावी रहेगा। इश दौरान बीच- बीच में बादल खुलेंगे और धूप भी निकलेगी, लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर कायम नहीं रहेगी।
मंगलवार को अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के बाद गर्माहट बढ़ गई थी और कमरों के भीतर लोगों को पंखे के स्विच ऑन करने पड़े, लेकिन सुबह से आसमान पर घने बादल छा गए, वहीं शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद भले ही धूप-छांव का खेल जारी है, लेकिन बादल फिर भी भारी पड़ रहे हैं जो शाम तक तेज बरसात को अंजाम दे सकते हैं। यानि इस बार मौसम का यह बिगड़ैल मिजाज लगातार जारी रहने वाला है। आमतौर पर मार्च में बेहद तेज गर्मी का अहसास परेशान करने लगता है, लेकिन इस बार थोड़ी सी गर्मी बढ़ते ही बादल आ धमक रहे हैं और बने बनाए मौसम को बिगाड़ रहे हैं। यानि गर्मी का मौसम रिदम हासिल नहीं कर पा रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









