निगम कर रहा बाजारों के साथ गली मोहल्लों को सेनेटाइज
Mar 25 2020
ग्वालियर। शहर में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए आज बुधवार को नगर निगम के अमले ने अलसुबह से ही दवा छिड़ककर सेनेटाइज करने का काम शुरु कर दिया है। इस दौरान लगभग पांच हजार घरों को सेनेटाइज किया गया। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें काम कर रहीं हैं। वहीं निगम प्रशासक एमबी ओझा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए घर में ही रहें, बेवजह बाहर न निकलें। शहर एवं शहरवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए घरों के दरवाजों, हैंडल आदि को सेनेटाइज करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों अस्पताल, रेनबसेरा, बैंक सहित अन्य आवश्यक स्थानों को भी सेनेटाइज करने का कार्य निगम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।
दो बार होगी सफाई
इधर मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर सफाई मिली, वहीं गली-मोहल्लों तक में पहुंचकर सुबह से सफाई की जा रही है। जहां जरूरत है वहीं धुलाई के साथ ही दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है। चौहान ने बताया कि कोरोना को देखते हुए नगर निगम पूरी तरह से अलर्ट है और शहर को जरा भी गंदा नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए सुबह के बाद दोपहर को दोबारा सफाई कराई गई। यदि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो फिर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वह घर का कचरा बाहर न फेंकें, बल्कि डस्टबिन में डालें या फिर गाड़ी आने पर उसमें डालें। अन्यथा गंदगी को कारण वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
हर वार्ड के लिए अलग अमला
निगम द्वारा सभी 66 वार्डोंं में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिन टीम के सदस्यों द्वारा सभी वार्डों में घरों के दरवाजों एवं अन्य रेलिंग व छूने योग्य स्थानों को सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कर सेनेटाइज किया जा रहा है। निगम द्वारा जेटिंग मशीन, स्पे्र मशीन एवं 17 फोगिंगमशीन के जरिए शहर भर के विभिन्न स्थानों पर दवा का छिड़काव किया जा रहा है, जिसमें शहर के बस स्टेण्डों को सैनेटाइज करने के लिए 24घंटे कर्मचारी तैनात किये गए हैं। इसके साथ ही निगम के अमले द्वारा समस्त शासकीय व निजी भवन, बस स्टेण्ड, सब्जी मण्डी एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









