क र्यू में निकले लोग, पुलिस ने बजाए डंडे
Mar 25 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस जैसी महामारी से आमजन को बचाने के लिए शहर में बुधवार रात तक जिला प्रशासन ने क र्यू लगा दिया है। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने घरों में ही रहें और प्रतिष्ठानों को नहीं खोलें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन करने की घोषणा की, इसके बाद लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए क र्यू में भी बाहर आ गए, कई दुकानदारों ने अच्छा मुनाफा कमाने के लिए दुकानों के शटर उठा दिए। पुलिस ने दुकानों पर खरीदारी कर रहे लोगों को पहले समझाइश दी लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिसिया भाषा में समझाते हुए लाठियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने जैसे ही लाठियां चलाईं तो गलियों में लोगों ने भागना शुरू कर दिया।
व्यापारियों को कहा अब खोली तो होगा जुर्माना
बुधवार की सुबह दूध, किराने की दुकानें खुली हुई थीं और फल, सब्जी के ठेले भी लगे थे। पुलिस ने इन्हें खदेडऩा शुरू कर दिया और दुकानदारों को समझाइश दी कि अब दुकान खोली तो धारा 188 के तहत कार्रवाई करते हुए हवालात का रास्ता दिखाने में देरी नहीं की जाएगी।
पेट्रोलपंप पर लगी लंबी कतार
क र्यू के दौरान बुधवार सुबह कई लोग गाडिय़ों में पेट्रोल और डीजल भरवाने भी पहुंचे। शहर में कुछ ही पेट्रोलपंप सुबह खुले जिससे लोगों को राहत मिली और वाहन चालक वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। पुलिस ने पहुंचते ही इन पेट्रोलपंपों को यह कहते हुए बंद करा दिया कि कलेक्टर के आदेश का पालन करें।
खड़की और टेरिफ से झांक रहे लोग
बंद के दौरान सड़कें सूनी हैं और जो बाहर निकल रहे हैं उनकी पुलिस डंडे से खातिरदारी कर रही है। पुलिस उन्हीं लोगों को राहत दे रही है जो दवा लेने जा रहे हैं या फिर किसी कार्यालय में पदस्थ हैं और इन कर्मचारियों को कलेक्टर ने क र्यू से राहत दी है। ऐसे लोगों के पुलिस परिचय पत्र देखकर आगे निकलने दे रही है, जो लोग बाजिव कारण नहीं बता पा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
शहरवासियों को मिली राहत
ग्वालियर/प्रशासन ने दी कर्फ्यू में ढील पेट्रोल पंप दूध डेयरी एवं सभी किराने की दुकान अब खुली रहेंगी जनता से अपील कोई भी सामान लेने निकले तो एक ही आदमी जाए खरीदारी करने और दुकानदार से 1 मीटर की दूरी बनाए रखें
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









