राशन की दुकान पर भीड़ जमा

Mar 24 2020

 ग्वालियर। राशन की दुकानों पर मंगलवार को भीड़ देखी गई। शिन्दे की छावनी खल्लासीपुरा, उपनगर ग्वालियर के कई क्षेत्र और पुरानी छावनी में सरकारी राशन की दुकान खुलने के साथ ही लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान जल्द राशन लेने के चकर में विवाद की स्थिति भी देखने को मिली। शिन्दे की छावनी में राशन घर लेकर जा रहे एक युवक को छप्पर वाला पुल पर पुलिस के एक जवान ने रोक लिया। पूछताछ के बाद उसे जाने दिया।