25 हजार घरों के साथ ही सभी सार्वजनिक स्थानों को किया सैनिटाइज्ड
Mar 24 2020
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर एवं शहर वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए घरों के दरवाजों, हैंडल आदि को सैनिटाइज करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है निगम के कर्मचारियों द्वारा शहर के लगभग 25 हजार घरों को सैनिटाइज करने का कार्य किया गया है इसके साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थानों जैसे अस्पताल, रेन बसेरा, बैंक सहित अन्य आवश्यक स्थानों को भी सैनिटाइज करने का कार्य निगम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा सभी 66 वार्डों में अलग अलग टीम बनाई गई है जिन टीम के सदस्यों द्वारा सभी वार्डों में घरों के दरवाजों एवं अन्य रेलिंग व छूने योग्य स्थानों को सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिडकाव कर सेनीटाइज किया जा रहा है।
अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियो द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, तथा शहर के सार्वजनिक क्षेत्रों को सैनिटाइज्ड किया जा रहा है। जिसमें नगर निगम द्वारा 22 जेटिंग मशीन, 55 स्प्रे मशीन एवं 17 फौगिगं मशीन के माध्यम से शहर भर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजर का छिडकाव किया जा रहा है। जिसमें शहर के बस स्टेण्डों को सैनिटाइज करने के लिए 24 घंटे के लिए कर्मचारी तैनात किये गए हैं। इसके साथ ही निगम के अमले द्वारा समस्त शासकीय व निजी भवन, बस स्टेण्ड, सब्जी मण्डी एवं भीडभाड वाले क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है। जिसमें अभी तक लगभग 25 हजार घरों को सैनिटाइज किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









