पंजाबी सेवा समिति पुलिस कर्मियों की कर रही है सेवा

Mar 24 2020

ग्वालियर। सोमवार को देशभर में फैली महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए  हमारी सुरक्षा के लिए पुलिस सेवाकर्मी दिन रात हमारी सेवा में लगे हुए हैं इसको देखते हुए पंजाबी सेवा समिति झंग बिरादरी द्वारा लश्कर क्षेत्र के पुलिस थाने चौकियों एवं सड़कों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों का साधुवाद करते हुए आभार प्रकट किया एवं उनका मनोबल बढ़ाने के लिए  चाय एवं  स्वल्पहार दिया सेवा करने वालों में समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा, सत्यपाल बत्रा, समाज सेवी दुष्यंत साहनी, डॉक्टर नंदलाल बत्रा, अजय बत्रा, गजेंद्र अरोरा, ओमप्रकाश कथूरिया जयेंद्र पाल खुराना, कमल मिगलानी, सुरेंद्र जुनेजा कमल पुनियानी राम पुनियानी नरेश पुनियानी भारत भूषण अरोरा (कालू) मनोज भटियाणी म्रिजोश गुलाटी राजू चुघ, करण खुराना,  मीडिया प्रभारी राजू पंडित आदि समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित थे जिन्होंने पुलिस सेवा कर्मियों का मनोबल बढ़ाया।